पूर्व प्रधानमंत्री, “भारत-रत्न” स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि मनाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
अभावों रहकर भी देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित करने वाले “भारत-रत्न” श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक – श्री कचरू लाल चौधरी
उदयपुर। 11 जनवरी। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सुरजपोल स्थित कार्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री,”भारत-रत्न” स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि मनाई गई। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री,”भारत-रत्न” स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया। साथ ही गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा कि किस तरह से शास्त्री जी ने अभावों में भी रहकर सादा जीवन जीते हुए देश के सर्वोच्च पद की भी शोभा बढाई।और आज के समय मे हम सबको और विशेषकर युवाओं को शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्री चौधरी ने कहा कि वो भारत माँ के सच्चे लाल थे, वो नैतिकता की मूरत थे। और जंग से लेकर खलिहानों तक, वो दृढ़ इरादों की सूरत थे। उन्होंने उस समय “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था, क्योंकि वो जानते थे कि जब तक देश का जवान सशक्त और किसान खुशहाल नही होगा तब तक देश तरक्की नही कर सकता। इसीलिए उन्होंने हमेशा देश के वंचित, शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद किया। इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष ख्याली लाल सुहालका, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी, देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिलीप जारोली, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, महासचिव लक्ष्मी नारायण मेघवाल, कमल चौधरी, पूर्व पार्षद मदन बाबरवाल, कमलेश पटेल, लोकेश मेघवाल, फारुख कुरैशी, दिनेश पानेरी, किशन सिंह चुंडावत, डॉ लीला शंकर मेघवाल, लक्ष्मी लाल लोहार, प्रकाश पटेल, सुरेश चंद्र कराठी उपस्थित थे गोष्ठी का संचालन संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी ने किया एवम धन्यवाद मदन बाबरवाल ने दिया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने आज “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथी पर उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुभाष चित्तौड़ा, नरेश साहू, हेमेन्द्र सिंह सांखला, राजेश जावरिया, योगेश शर्मा, आशीष जैन, राकेश जैन एवं विनोद सुथार भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!