गृह राज्य मंत्री यादव ने ध्वजारोहण किया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

गणंतत्र दिवस समारोह- 2023 हर्षोल्लास के साथ मनाया

उल्लेखनीय सेवायों के लिए प्रतिभाओं का किया सम्मान

राजसमंद। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित बालकृष्ण स्टेडियम में पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस अवसर पर राष्ट्रीय गान धुन बजायी गयी तथा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली।

समारोह में राज्य मंत्री यादव व अन्य ने जिले में उल्लेखनीय कार्यो के लिये 47 लोगों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों द्वारा नृत्य, समूहगान, व्यायाम आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर राज्य सरकार की विभिन्न फलेगशिप योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियो का प्रर्दशन किया गया जिसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में परेड, पी.टी आदि विभिन्न गतिविधियों में प्रथम द्वितीय आने वालो को पुरूस्कृत किया गया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की झांकियो में प्रथम स्थान कृषि विभाग को, द्वितीय नगर परिषद को प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में सेंटपाल सीनियर सैकंडरी स्कूल राजसमन्द को नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। परेड ग्रुप ए में मेवाड़ भील कोर प्लाटून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व एन.सी.सी (नेवल) जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमन्द ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परेड ग्रुप बी बैंड में लक्ष्मीपथ सिंघानिया जे.के स्कूल कांकरोली को प्रथम तथा पुलिस बैंड राजसमन्द को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जिला प्रमुख रत्नी देवी, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी, जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चैधरी, राजसमन्द विधायक दीप्ती किरण माहेश्वरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चैधरी, नगर परिषद् सभापति अशोक टांक, उपसभापति चुन्नीलाल पंचैली, उपवन संरक्षक ए एन, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह, उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण, गणमान्य नागरीक, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं, छात्रा-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन दिनेश श्रीमाली ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!