इंडि गठबंधन के पास नहीं है विकास दृष्टि और सक्षम नेतृत्व : दीप्ति किरण माहेश्वरी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने नई दिल्ली क्षेत्र में प्रवास और प्रचार के अनुभव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। वहां सभी एक मत से कह रहे हैं कि इंडि गठबंधन के पास विकास की कोई दृष्टि नहीं है। इनके पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा सक्षम नेतृत्व भी नहीं है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे देश की समस्याओं पर ऐसे बोल रहे है, जैसे वो सदैव विपक्ष में ही रहे हों। उनकी पार्टी ने देश पर कभी शासन ही नहीं किया हो। देश में सारी समस्याऐं 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही उत्पन्न हुई है। कांग्रेस शासन में तो भारत सभी समस्याओं से मुक्त था।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का चीन और पाकिस्तान से प्रेम सर्वविदित है। शाही परिवार के शासन में ही हमारी हजारों कि.मी. भूमि चीन व पाकिस्तान ने हड़प ली थी। भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और सुदृढीकरण से चीन व पाकिस्तान व्यथित है। इसीलिए शहजादे सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को समाप्त करने की बातें कर रहें। रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता पर प्रश्न उठा रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!