हेरिटेज गर्ल्स स्कूल को मिला राज्य में दूसरा और देश में तीसरा स्थान

उदयपुर। इंडिया टुडे द्वारा हेरिटेज गर्ल्स स्कूल, उदयपुर को उदयपुर में पहला, राजस्थान में दूसरा और भारत में तीसरा स्थान दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हेरिटेज गर्ल्स स्कूल ने 3 दिसंबर को विद्यालयीन भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारत से अनेकों माता-पिता आए और स्कूल में एक दिन का अनुभव किया और छात्रावासीय जीवन के बारें में जानकारी प्राप्त की। अभिभावकों ने हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी का भी अवलोकन किया।
बच्चों के  लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से कौशल परीक्षा (योग्यता परीक्षा) का भी निर्धारण किया गया। बच्चों ने दोनों ही तरीकों से कौशल परीक्षा दी। यह माता-पिता और नए छात्रों दोनों के लिए एक अद्भुत अनुभव था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!