उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया और लेडिज़ सर्किल इंडिया राउंड टेबल वीक के तहत अंबामाता स्थित मूक बधिर विद्यालय के 100 बच्चों को भोजन करानें के साथ ही उनके लिये ड्राइंग प्रतियोगिता माई ड्रीम ड्राइंग-तारें ज़मीन पर आयोजित की।
राउंड टेबल इंडिया हमारंे संगठन के आदर्श वाक्य के रूप में वर्षों से शिक्षा के माध्यम से समुदाय और स्वतंत्रता के लिए काम कर रहा है। राउंड टेबल इंडिया वीक के तहत सभी 4 टेबल उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206, उदयपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 234, उदयपुर राउंड टेबल 253, उदयपुर मेवाड़ राउंड टेबल 349 और लेडीज सर्कल इंडिया 125 और 171 ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया। इस आयोजन के लिये प्रिंसिपल पूजा अग्रवाल, एएसटी दीपेश कोठारी, उदयपुर 4 टेबल के चेयरमैन तनय गोयनका, पुनित बाबेल, अनीश चौधरी, सुमित गट्टानी सहित सदस्यों और महिला मंडल अध्यक्ष स्वाति श्रीमाली और समीना हंजला ने संयुक्त रूप से इस आयोजन में प्रयास किया।
मूक बधिर बच्चों के लिये ड्राइंग,माई ड्रीम ड्राइंग,तारें ज़मीन पर प्रतियोगिता आयोजित
