खेत में मक्का निकालने रखी फसल में लगी आग 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के भोपजी का खेड़ा गांव में शुक्रवार को मक्का निकालने के लिए रखी फसल में आग लग गई। जिसके चलते किसान को दो लाख रुपए कीमत की फसल जलकर राख हो गई।
बताया गया कि भोपजी का खेड़ा गांव में किसान निर्भय सिंह सारंगदेवोत के खेत में मक्का की तैयार फसल रखी थी। उसमें से मक्का निकाला जाना था। घटना में मक्का की फसल के साथ पास ही रखी पशुओं की घास भी जल गई। जैसे ही आग की सूचना फैली तो वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया। पहले तो लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही नगर पालिका कानोड़ दमकल गाड़ी वहां पहुंची और आग पर बुझाना शुरू किया। करीब 15 मिनट बाद आग पर नियंत्रण कर लिया गया लेकिन तब तक मक्का पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं लगाया जा सका। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट वहां डाल दी और इसके चलते यह घटना हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!