उदयपुर में डबल मर्डर, दो सगी बहनों के शव बंगले में मिले

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

दाउदी बोहरा समुदाय की महिलाओं के शव मिलने से दहशत और सनसनी फैली
उदयपुर। शहर की पॉश कॉलोनी में दाउदी बोहरा समुदाय की दो सगी वृद्ध बहनों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं लेकिन अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव एवं अन्य आला अधिकारी मौके पर बने हुए हैं।
दोनों बहनों के नाम हुसैना पत्नी याया अली हाकिम तथा सारा पत्नी अहमद लुक्कावाला बताए जा रहे हैं। जिनके शव उदयपुर की सबसे पॉश कॉलोनी नवरत्न कॉम्पलेक्स की डायमंड कॉलोनी के एक बंगले में पाए गए। जिनकी देखभाल एक महिला नौकर करती था, जो पिछले कुछ दिनों पहले अवकाश लेकर गई बताई जा रही है। पुलिस ने अभी घटनाक्रम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन पड़ोसियों से पता चला कि दोनों बहनें एक साथ रहती थीं। हर दिन उनसे बातचीत होती थी लेकिन शुक्रवार को दिन भर उनके बाहर नहीं निकलने पर शंका हुई तो पुलिस को सूचित किया था। पुलिस उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। समाचार लिखे जाने तक यह नहीं बताया गया कि अंदर के हालात कैसे ह़ैं? हालांकि यह बताया गया कि दोनों के शव मिले हैं और शंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई। पुलिस उनके यहां काम करने वाली नौकरानी और उनके परिजनों के बारे में जानकारी लेने में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!