बीपीएल: प्रिंस क्लब और विहाना इलेवन के बीच होगा फाइनल मुकाबला 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 17 जून (ब्यूरो) .  बिछीवाड़ा प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सर्व समाज एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। रविवार को

सेमीफाइनल मुकाबले खेला गया। पहला मुकाबला चिन्मय इलेवन एवं विहाना इलेवन के बीच खेला गया। निर्धारित ओवर में चिन्मय ने 58 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक लक्ष्मण बंजारा ने 21 रन व महिपाल पंडवाला ने 10 बनाए विहाना की तरफ से राजेंद्र तावड़ व शंभू लाल अहारी  ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में विहाना इलेवन चार विकेट के नुकसान पर आवश्यक रन बना लिए जिसमें सर्वाधिक दिलीप पदमात 22 रन व हिमांशु ने 19 रन बनाए मैन ऑफ द मैच दिलीप पदमात रहे। दूसरा मुकाबला प्रिंस क्लब  व लक्ष्मी इलेवन धामोद के बीच खेला गया लक्ष्मी इलेवन धामोद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित और में 58 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक मनोज डामोर ने 16 वी अजय डामोर ने 12 रन बनाए गेंदबाजी में बाबू पटेल दिलीप यादव व कल्पेश डामोर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में प्रिंस क्लब ने आवश्यक रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए जिसमें दिलीप यादव ने 45 रन बनाए मैन ऑफ द मैच दिलीप यादव रहे इस अवसर पर बिछीवाड़ा उपसरपंच ठाकुर करनी राज सिंह चौहान राजेंद्र कलाल दीक्षांत शाह हर्षल जैन केसरीमल लबाना विकेश मोलात हरीश मोलात  बाबूलाल लबाना नारायण लाल  यादव जीवराम यादव अंकित यादव प्रतीक दामा अजय कलासुआ जगदीश भगोरा महिपाल कलासुआ विक्रम मेणात संजय लबाना पवन लबाना किशन बंजारा शत्रु बंजारा पन्नालाल बंजारा अजय मोलात राकेश मोलात अभिषेक कलाल शरद कलाल एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!