डॉ. सीपी जोशी ने नाथद्वारा विधानसभा में शुरू किया सघन जनसंपर्क,कांग्रेस की 7 गारंटियों की दी जानकारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
नाथद्वारा.नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर सीपी जोशी ने बुधवार से विधानसभा में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। विधानसभा क्षेत्र की शिशवी, वाजुन्दा, रामपुरिया, नेगडिया, रठूजणा, गूडली, मजेरा,  कोटड़ी, बेरण,  बारवा,  कालीवास, कमली का गुड़ा,  कोलर, बरवालीया, बिलेता  में मतदाताओं से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने ढोल-मदांल, फूल-माला, इकलाई से डॉ. जोशी का स्वागत किया। डॉ. जोशी ने सभी क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। डॉ. जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 7 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गृहलक्ष्मी गारंटी योजना में परिवार की महिला मुखिया को साल में 10000 रूपए मिलेंगे। पशु पालकों से 2 रूपए किलो गोबर की खरीद की जाएगी। सरकारी कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टेबलेट फ्री,15 लाख का आपदा राहत फ्री बीमा की गारंटी, हर स्टूडेंट को अंग्रेज़ी मीडियम शिक्षा की गारंटी, प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रू में सिलेंडर, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून लाने की घोषणा शामिल है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!