उदयपुर। डीपीएसयू की जनरल बाडी की एक बैठक आज एक निजी रिसोर्ट में आयोजित की गई, जिसमें शहर के सभी प्रतिष्ठित दंत चिकित्सकों ने भाग लिया ।
डीपीएसयू का मुख्य उद्देश्य या कार्य दंत चिकित्सा में नवाचरण एवं दंत चिकित्सकों के ज्ञान में वृद्धि हेतु कार्यशालाएं एवं व्याख्यान आयोजित करना है। इसके मानद सचिव पद पर डॉ चिराग अग्रवाल का मनोनीत किया गया।
डॉ.चिराग अग्रवाल ने कहा कि कार्यकाल के दौरान दंत चिकित्सकों के उत्थान एवं आपसी सामंजस्य को बढ़ाने और नई तकनीक के बारे में नए-नए व्यवस्थाओं वक्ताओं और विशेषज्ञों को बुलाकर चिकित्सकों को लाभान्वित किया जायेगा। डॉ.जगत शारदा ने अपने समापन उद्बोधन में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकारिणी में डॉ प्रिया अध्यक्ष डॉ सोनल उपाध्यक्ष डॉ प्रशांत कोषाध्यक्ष एवं अन्य का चयन किया गया।
डीपीएसयू के मानद सचिव बनें डॉक्टर चिराग अग्रवाल
