उपमुख्यमंत्री आज से उदयपुर दौरे पर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 4 सितंबर। प्रदेश की उप मुख्यमंत्री तथा वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास व बाल अधिकारिता विभाग की मंत्री सुश्री दिया कुमारी 5 व 6 सितंबर को उदयपुर दौरे पर रहेंगीं।
उप मुख्यमंत्री के विशिष्ट सहायक ललित कुमार ने बताया कि वे गुरुवार 5 सितंबर की शाम 6.30 बजे सड़क मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगीं और शाम 7 बजे प्रताप गौरव केन्द्र एवं यहां पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का निरीक्षण करेंगीं। उप मुख्यमंत्री 6 सितंबर को संभागीय आयुक्त कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक प्रताप सर्किट के संबंध में हितधारकों के साथ बैठक लेंगीं और 11 बजे गोगुन्दा के लिए प्रस्थान करेंगीं। गोगुन्दा में प्रताप सर्किट के निरीक्षण पश्चात उप मुख्यमंत्री मध्याह्न 12.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!