मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए ली बैठक
उदयपुर, 16 नवम्बर। आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता ने गुरूवार अपराह्न वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक लेते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयपुर अरविन्द पोसवाल ने जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में संपादित होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर की गई चाकचौबंद व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने वीसी में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से बिन्दुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। स्वीप गतिविधियों के तहत 16 नवम्बर से प्रारंभ हुए सतरंगी सप्ताह की प्रगति जानी साथ ही प्रत्येक दिवस होने वाले विशिष्ट आयोजन में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रूट लेवल तक कार्यक्रम तय कर प्रभावी मोनिटरिंग के साथ आयोजन हो, ताकि अंतिम व्यक्ति तक 25 नवम्बर को होने वाले मतदान का संदेश पहुंचे और लोग बूथ पर आकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही थीम बेस मतदान केंद्रों की स्थापना, सेल्फी पोईंट, पहले पांच मतदाताओं से पौधरोपण करवाने आदि के निर्देश दिए। मतदाता पर्ची वितरण के साथ मतदान की अपील भी करने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने अवगत कराया कि उदयपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश अनुरूप सभी व्यवस्था की जा रही हैं। उन्होंने जिले में महिला, यूथ और दिव्यांग बूथ स्थापित करने, पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों की थीम पर आधारित बूथ तैयार किए जाने, सेल्फी पोईंट, बूथों पर पौधरोपण से लेकर जिला एवं विधानसभा स्तर पर गठित वार रूम टीम आदि से अवगत कराया। वीसी में स्वीप प्रभारी व सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़ सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!