एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने उदयपुर के संदीप व सरोज पाटीदार का किया सम्मान
कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया उदयपुर, 4 अप्रैल। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में उदयपुर निवासी युवा उद्यमी दंपत्ति संदीप पाटीदार औऱ सरोज पाटीदार को कृषि क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास और किसानों के सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें यह विशिष्ट सम्मान प्रदान किया और बधाई दी। यह सम्मान पाटीदार दंपति को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार, जैविक एवं औषधीय खेती को प्रोत्साहित करने, किसानों को बाजार से सीधे जोड़ने और कृषि-उद्योग के…
