नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएंॅ आयोजित
उदयपुर, 29 जुलाई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत केंद्र, उदयपुर एवं गुरु नानक गल्र्स पी.जी. कॉलेज, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक पवन कुमार अमरावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य, गुरु नानक…
