सतर्कता और समन्वय से करें कार्य, जिले में बना रहे अमन-चैन : जिला मजिस्ट्रेट
असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रखें पैनी नजर - पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था को लेकर एसपी-कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली बैठक दिए निर्देश उदयपुर, 27 अप्रेल। पहलगांव में हुए आंतकी हमले के बाद प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में सरकार पूरी तरह से गंभीर है। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक स्तर से अधिकारियों की बैठक लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने जिले के सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट, कार्यपालक मजिस्ट्रेट…
