राजपूत महासभा संस्थान ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम हमले में शहीद हुए भारतीयों को दी श्रद्धांजलि
आक्रोश रैली निकाल फूंका आतंकवाद का पुतला उदयपुर, 28 अप्रेल। राजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि देते हुए केंडल मार्च निकाला गया, वहीं आक्रोश रैली निकाल आतंकवाद का पुतला फूंका गया। महासभा के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि स्वरूप महासभा भवन से कैंडल मार्च निकाला गया जो, रावजी का हाटा, काला जी गोरा जी मुख्य मार्ग होते हुए काला जी गोरा जी चौराहे पर पहुंचा। चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष जाहिर किया गया। इस…
