डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर 300 साल बाद फिर प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित किया
मारवाड़ के पांच गांवों के राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों ने मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के साथ रिश्तों की नई इबारत लिखी उदयपुर. मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सोमवार को मारवाड़ के पांव प्रमुख गांवों के राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर 300 साल बाद फिर प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के आमंत्रण पर मारवाड़ के घेनड़ी, पिलोवणी, वणदार, रूंगड़ी और शिवतलाव गांवों के राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि सिटी पैलेस आए, जिनका मेवाड़ी परंपरानुसार सम्मान किया। वहीं, राजपुरोहित समाज के इन प्रतिनिधियों ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ व उनके सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़…
