ब्राह्मणों का कलवाना में सामुहिक यज्ञोपवित व विवाह समारोह
◆भगवान परशुराम की मूर्ति व फरसे के लिये भूमि पूजन गोगुंदा। अखिल भारतीय नागदा पुरोहित ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा सातवां सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन उदयपुर जिले सायरा तहसील के ग्राम ब्राह्मणों का कलवाना में किया गया, इस अवसर 21 फीट की भगवान परशुराम की प्रतिमा व 51 फीट के फरसे की स्थापना के लिये भूमिपूजन भी किया गया। समाज के प्रकाश जोशी ने बताया कि समाज के 101 बटुकों को विधिविधान के साथ महासंघ के द्वारा यज्ञोपवित धारण की व समाज के नो जोड़ो का सामूहिक विवाह किया गया l ब्राह्मण समाज महासंघ के संरक्षक एवं शास्त्री…
