Udaipur News

डॉ. महिमा बिड़ला के तीन कॉपीराइट प्रकाशित: प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान

डॉ. महिमा बिड़ला के तीन कॉपीराइट प्रकाशित: प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान

उदयपुर। नारायणा बिजनेस स्कूल की निदेशक और आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की प्रमुख डॉ. महिमा बिड़ला ने प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को नए आयाम देते हुए तीन महत्वपूर्ण कॉपीराइट प्रकाशित किए हैं। इन कॉपीराइट्स ने प्रबंधन शिक्षा को न केवल सुदृढ़ किया है, बल्कि संबंधित उद्योगों में नवाचार और व्यावहारिक समाधान प्रदान करने में भी सहायक भूमिका निभाई है। नवीनतम कॉपीराइट: टेक्सटाइल उद्योग पर केंद्रित : डॉ. बिड़ला का तीसरा और नवीनतम कॉपीराइट वर्ष 2024 में पंजीकृत हुआ। इसका शीर्षक है "ऑप्टिमाइजिंग मैन्युफैक्चरिंग गांबा और 5S इन नागपुर टैक्सटाइल बिजनेस"। यह प्रकाशन विशेष रूप से नागपुर के वस्त्र उद्योग में…
Read More
“संविधान बचाओ रैली” की तैयारी हेतु बैठक कल

“संविधान बचाओ रैली” की तैयारी हेतु बैठक कल

उदयपुर। 06 मई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की ओर से "संविधान बचाओ अभियान" चलाया जा रहा है। AICC द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 3 मई से 10 मई 2025 तक जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली, 11 मई से 17 मई 2025 तक विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली तथा 20 मई से 30 मई 2025 तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाना हे। इसी क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाना है, इस हेतु…
Read More
राज्यपाल माथुर ने ‘जागरण’ को विकास मद में नौ लाख रुपये भेजे 

राज्यपाल माथुर ने ‘जागरण’ को विकास मद में नौ लाख रुपये भेजे 

उदयपुर, 6 मई। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने वनवासी क्षैत्र में सेवा कार्यों में संलग्न संस्था जागरण जनसेवा मंडल , वागदरी (डूंगरपुर) को संस्था विकास कार्य के लिये नौ लाख रुपये की राशि भेजी है। पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी ने बताया कि सिक्किम राजभवन द्वारा जारी उक्त चेक आज पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने संस्था के संस्थापक सचिव पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा को सौंपा। इस अवसर पर समाजसेवी भंवरलाल शर्मा व डॉ. विजय विप्लवी उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि गत 16 फरवरी को राज्यपाल माथुर वागदरी में संस्था के नैत्र चिकित्सालय भवन के विस्तारीकरण का लोकार्पण करने वागदरी आये…
Read More
वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ने सीमा वेद को वृक्षम नारी सम्मान से किया सम्मानित

वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ने सीमा वेद को वृक्षम नारी सम्मान से किया सम्मानित

उदयपुर। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ने भारत की आजादी के महासंग्राम में मातंगिनी हाजरा प्रीति लता अंबिका चक्रवर्ती लक्ष्मी सहगल रानी चेन्नम्मा दुर्गावती देवी तारा रानी श्रीवास्तव सरोजिनी नायडू जैसी महिलाओं की उनके पराक्रम बलिदान की वीरगाथाकाल को 21000 फीट कपड़े पर लिखकर 70 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट में अपना नाम दर्ज कर चुकी डॉक्टर सीमा वेद को वृक्षम नारी सम्मान से नवाजा। अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सचिव यशवंत त्रिवेदी ने ताज, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया इस अवसर पर संस्थान के एग्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय, लविश चपलोत भी उपस्थित थे।
Read More
उदयपुर के दीपांकर चक्रवर्ती ने विश्व मास्टर्स लॉन टेनिस जीता में दोहरा खिताब  

उदयपुर के दीपांकर चक्रवर्ती ने विश्व मास्टर्स लॉन टेनिस जीता में दोहरा खिताब  

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा विश्व मास्टर्स लॉन टेनिस का आयोजन जयपुर के जमना टेनिस अकादमी में हुआ। जिसका आज समापन हुआ। प्रतियोगिता के 60 वर्ष आयु वर्ग में उदयपुर के वेटरन टेनिस खिलाड़ी डॉ. दीपंाकर चक्रवर्ती ने दोहरा खिताब जीता। सिंगल्स के फाईनल में दीपंाकर ने दिनेश फुलवारिया को 6-2,6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा कियां। इसी आयु वर्ग के डबल्स के फाईनल में दीपांकर व दिल्ली के रवीन चौधरी के साथ मिलकर अरूण शर्मा एवं आर जाखड़ की जोड़ी को 6-3,6-3 से हराकर डबल्स के खिताब पर भी कब्जा किया। इस जीत में खिलाड़ियों को अतिरिक्त 100 अंक प्राप्त…
Read More
निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर 11 को

निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर 11 को

उदयपुर। श्री रामचरित मानस समिति द्वारा 11 मई को बीइंग मानव व नक्षत्र ज्योतिष संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई को अशेाका पैलेस के मधुश्री बेैंक्वट हॉल में निःशुल्क ज्योतियष परामर्श शिविर आयोजित किया जोगा। समिति के संस्थापक पं. सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि पं. सत्यनाराण चौबीसा ने बताया कि इस शिविर में कुण्डली मिलान,कालसर्प दोष,मांगलिक कुण्डली,वास्तु दोष को अनेक ज्योतिषियों द्वारा निःशुल्क देखा जायेगा। बीईंग मानव के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि जनोपयोगी रूप से महत्वपूर्ण यह शिविर पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा। ज्योतिष संबंधी किसी प्रकार की समस्या का समाधान पण्डितों द्वारा किया जायेगा। नक्षत्र शोध…
Read More
इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने राजकीय विद्यालय को बनाया हैप्पी स्कूल

इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने राजकीय विद्यालय को बनाया हैप्पी स्कूल

उदयपुर।  इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने देवरा मगरी भुवाणा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को हैप्पी स्कूल में परिवर्तित किया। क्लब की प्रेसिडेंट नयना जैन ने बताया कि, क्लब ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बदलने के लिए एक व्यापक सौंदर्यीकरण परियोजना शुरू की, जिसमें दीवारों पर पेंटिंग, शैक्षिक चित्रकला तथा शौचालयों का नवीनीकरण शामिल थे। क्लब ने छात्रों को स्कूल यूनीफॉर्म , स्कूल बैग्स, स्टेशनरी, जूते, खाद्य पैकेट, सफाई उपकरण और पानी के कैम्पर प्रदान किए तथा हाथ धोने के लिए एक नया वॉश बेसिन लगवाया। इस प्रोग्राम में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों से…
Read More
रंगमंच की अभिनय कार्यशाला 10 मई को, बच्चों और युवाओं के लिए होंगे खास सत्र

रंगमंच की अभिनय कार्यशाला 10 मई को, बच्चों और युवाओं के लिए होंगे खास सत्र

उदयपुर। शहर के लोकप्रिय अभिनय समूह रंगमंच की ओर से आगामी 10 मई को एक विशेष अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे अशोका पैलेस में संपन्न होगी। कार्यशाला में 5 वर्ष से अधिक आयु के लड़के और लड़कियां निशुल्क भाग ले सकेंगे। संयोजक भूमि त्रिवेदी ने बताया कि इस कार्यशाला में बच्चों और युवाओं को अभिनय की विभिन्न तकनीकों जैसे बॉडी लैंग्वेज, मूवमेंट्स, फेस एक्सप्रेशन, स्पीच थैरेपी और संवाद अदायगी की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल सत्रों के माध्यम से मंच पर प्रस्तुति के लिए तैयार किया जाएगा। संस्थापक मुकेश माधवानी ने…
Read More
पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया 9 मई को उदयपुर आएंगे

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया 9 मई को उदयपुर आएंगे

उदयपुर, 6 मई। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 9 मई से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 9 मई को सुबह 7.20 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री कटरिया 18 मई तक उदयपुर में प्रवासरत रहेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम मे भाग लेंगे। श्री कटारिया 18 मई को 03.20 बजे विमान से उदयपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 मई को डबोक आएंगे उदयपुर, 6 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 8 मई को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर अल्पप्रवास रहेगा। श्री…
Read More
चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दल की बैठक

चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दल की बैठक

बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव आयोग की मुलाक़ात उदयपुर, 6 मई। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न हितधारकों के साथ नियमित और बेहतर संवाद को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहतए आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीतिक पार्टियों के साथ संवाद की पहल की है। यह संवाद लंबे समय से आवश्यक रचनात्मक चर्चा का मंच प्रदान करेगाए जिससे राष्ट्रीय…
Read More
error: Content is protected !!