विद्याभवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी संस्था का 59 वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित
अच्छे पर्सेन्टेज से नहीं व्यवाहारिक ज्ञान से मिलती है नौकरियंाः देवनानी उदयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवानानी ने कहा कि विद्यार्थियों को अच्छे पर्सेन्टेज के पीछे नहीं भागना चाहिये क्योंकि नौकरियंा अच्छे पर्सेन्टेज से नहीं वरन् व्यावहारिक ज्ञान से मिलती है। हमें जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिये ताकि जीवन में सबकुछ अच्छा हो। वे आज विद्याभवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी संस्था के 59 वें स्थापना दिवस व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिये वहंा के पूर्व छात्र धरोहर…
