राजीविका का गठन एवं नए कार्यालय का उद्घाटन
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद राजीविका नयागांव अंतर्गत संचालित क्लस्टर लेवल फेडरेशन छानी एवं भोमटावाड़ा के बढ़ते कार्यभार को देखते हुए नयागांव स्थित नए क्लस्टर जय सांवरिया राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड नयागांव का गठन एवं कार्यालय उद्घाटन किया गया। जिसमे कई महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नयागांव प्रधान कमला देवी ने राजीविका द्वारा दिये गए ऋण को आजीविका बढ़ाने के लिए उपयोग में लेने हेतु एवम समय पर क़िस्त भरने हेतु बताया। सरेरा सरपंच दुर्गा देवी ने विभिन्न कुटीर उधोग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक खेरवाड़ा दीक्षा वैष्णव, नयागांव…
