Udaipur News

रोटरी क्लब उदयपुर का आभार प्रदर्शन 28 को

रोटरी क्लब उदयपुर का आभार प्रदर्शन 28 को

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर का वर्ष 2024-25 का आभार प्रदर्शन समारोह शनिवार 28 जून को सांय साढ़े सात बजे रोटरी बजाज भवन में आयोजित होगा। क्लब अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी होंगे। समारोह में वर्ष पर्यन्त क्लब को सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा।
Read More
खेत में युवक का शव मिला, दो युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

खेत में युवक का शव मिला, दो युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

उदयपुर, 27 जून : झाड़ोल क्षेत्र के मादड़ी गांव में एक युवक का शव खेतों में संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान किशन भाट निवासी मेला ग्राउंड झाड़ोल के रूप में हुई है। किशन 26 जून को अपनी बहन भारती और जीजा शांतिलाल के साथ मादड़ी गया था। शाम 6 से 7 बजे के बीच वह बाइक से झाड़ोल लौटने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अगली सुबह उसका शव मादला फलासिया रोड पर खेत में मिला और पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। किशन के पिता पन्नालाल भाट ने…
Read More
स्टाम्प चोरी कर फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का प्रयास

स्टाम्प चोरी कर फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का प्रयास

उदयपुर, 27 जून : जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के मकान से स्टाम्प चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए जमीन हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार वणी गांव निवासी कन्हैयालाल पुत्र भेरा मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उनके ही परिवार के सदस्य देवीलाल पुत्र माना मेघवाल, उसके पुत्र डालचन्द्र और लेहरीलाल ने उनके मकान से स्टॉम्प चोरी किए। कन्हैयालाल का आरोप है कि जब वे परिवार सहित किसी काम से बाहर जाते थे, तो आरोपी उनके घर की देखरेख करते थे। इसी दौरान मकान से स्टॉम्प चुराकर इन पर फर्जी लिखापढ़ी की…
Read More
फर्जी एग्रीमेंट से 2 करोड़ की धोखाधड़ी, दो आरोपियों पर केस दर्ज

फर्जी एग्रीमेंट से 2 करोड़ की धोखाधड़ी, दो आरोपियों पर केस दर्ज

उदयपुर, 27 जून : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो आरोपियों ने दूसरों की जमीन को अपनी बताकर एक कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित मधुसूदन झंवर ने सुखेर थाने में नारायण सिंह और हीरालाल नावेडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपियों ने झांसा दिया कि ओटो का गुड़ा अम्बेरी स्थित जमीन के खातेदारों से उन्होंने एग्रीमेंट कर रखा है और उसे बेचना चाहते हैं। पीड़ित ने 1 करोड़ नकद और 1 करोड़ चेक से दिए। बाद में पता चला कि जमीन एससी/एसटी खातेदारों की है और किसी भी तरह की…
Read More
इस्काॅन रथ यात्रा महामहोत्सव मे भक्तो का सैलाब उमडा

इस्काॅन रथ यात्रा महामहोत्सव मे भक्तो का सैलाब उमडा

आगे झाडू बुहार मार्ग साफ करते पीछे कचरा उठाते चले बारिश के मौसम मे बिना बारिश आनन्द बरसा उदयपुर, इस्काॅन रथ यात्रा महामहोत्सव मे शुक्रवार को भगवान को भव्य अति सुन्दर सुसज्जित रथ मे विराजमान कर ठीक 8 बजे घोड़ा गाडी बग्गी ऊंट गाडी गाजे बाजे लवाजमे , माताऐ सिर पर कलश के साथ जैसे ही निकली हरे कृष्ण हरे राम से मन्दिर गूंज उठा।जैसे ही नागदा रेस्टोरेंट मैन रोड आये भक्तो का हुजूम जुडता गया। मायापुर वासी ने बताया कि आनन्द प्लाजा से यूनिवर्सिटी रोड पर आते आते मार्ग मे जगह जगह जगन्नाथ जी का स्वागत सत्कार आरती पुष्पाभिषेक…
Read More
हाईवे पर लूट करने वाले ‘टाइगर बाबा-425’ गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

हाईवे पर लूट करने वाले ‘टाइगर बाबा-425’ गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

उदयपुर, 27 जून : शहर की थाना गोवर्धनविलास पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले 'टाइगर बाबा-425' गैंग के एक और शातिर सदस्य अजय उर्फ अजीत उर्फ अज्जु (20 वर्ष) निवासी खाटीकमड़ी थाना बाघपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला व टीम ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने 21 अप्रैल व 8 मई को गोवर्धनविलास क्षेत्र में दो लूट की वारदातें करना कबूला है। इन घटनाओं में स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार राहगीरों को तलवार दिखाकर मोबाइल व वाहन लूट लिए गए थे।…
Read More
तीन माह पूर्व हुई लूट का खुलासा: दो और आरोपी गिरफ्तार, तलवार व लूटी गई बाइक बरामद

तीन माह पूर्व हुई लूट का खुलासा: दो और आरोपी गिरफ्तार, तलवार व लूटी गई बाइक बरामद

उदयपुर, 27 जून : जिले की थाना बाघपुरा पुलिस ने तीन माह पूर्व वणीबोर घाटी में हुई लूट की वारदात में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, अब शेष दो आरोपियों नितेश उर्फ कुका व ललित उर्फ लाला को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तलवार और लूटी गई बाइक भी बरामद की है। प्रकरण के अनुसार 20 मार्च को प्रार्थी चंदुलाल पुत्र थावरा निवासी वणीबोर थाना खेरवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई…
Read More
फर्जी रेपिडो राइडर बनकर लूट करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

फर्जी रेपिडो राइडर बनकर लूट करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

उदयपुर, 27 जून : शहर की थाना सूरजपोल पुलिस ने फर्जी रेपिडो राइडर बनकर सवारी के साथ मारपीट व लूट करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विरेन्द्र पुत्र शंकरलाल निवासी खेमपुर थाना मावली हाल महाराज का अखाड़ा सेक्टर 11 थाना सवीना को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। थानाधिकारी रतन सिंह व टीम ने बताया कि 6 जून की रात अशोक कुमार माली ने रेपिडो बुक की थी, जिसके बाद दो युवक फर्जी राइडर बनकर उसे सुनसान जगह ले गए, जहां पहले से…
Read More
7 साल के बच्चे की जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी पारस हेल्थ में सफल

7 साल के बच्चे की जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी पारस हेल्थ में सफल

उदयपुरः 27 जून. पारस हैल्प उदयपुर के न्यूरोसाइंसेस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह कॉन्फ्रेंस 7 साल के बच्चे की सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद रखी गई। इसमें डॉक्टरों ने केस की जानकारी, इलाज के तरीके और इस्तेमाल की गई तकनीकों के बारे में बताया। बच्चे को दो महीने से लगातार सिरदर्द हो रहा था। MRI स्कैन में पता चला कि उसके दिमाग में लगभग 506 सैमी का बड़ा ब्रेन ट्यूमर है। इसी वजह से उसके दिमाग पर और पड़ रहा था। न्यूरोसाइंसेस डिपार्टमेंट की एक्सपर्ट टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक किया। टीम का…
Read More
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बोहरा गणेशजी तिराहे पर दिव्य भव्य महाआरती व 5000 पौधों का वितरण

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बोहरा गणेशजी तिराहे पर दिव्य भव्य महाआरती व 5000 पौधों का वितरण

उदयपुर, 27 जून। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, आलोक संस्थान एवं बोहरा गणेश जी क्षेत्र के स्थानीय संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज बोहरा गणेशजी चौराहे पर इस्कॉन मन्दिर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर डॉ प्रदीप कुमावत के नेतृत्व मे दिव्य भव्य महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पीली पताकाओं से सजे समूचे परिसर में “हरि बोल” और “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाआरती सयोजक डॉ प्रदीप कुमावत ने बताया कि आरती से पूर्व भव्य कीर्तन में श्रद्धालु झूमते, नाचते, गाते हुए…
Read More
error: Content is protected !!