खेत में युवक का शव मिला, दो युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 27 जून : झाड़ोल क्षेत्र के मादड़ी गांव में एक युवक का शव खेतों में संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान किशन भाट निवासी मेला ग्राउंड झाड़ोल के रूप में हुई है। किशन 26 जून को अपनी बहन भारती और जीजा शांतिलाल के साथ मादड़ी गया था। शाम 6 से 7 बजे के बीच वह बाइक से झाड़ोल लौटने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अगली सुबह उसका शव मादला फलासिया रोड पर खेत में मिला और पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी।

किशन के पिता पन्नालाल भाट ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले किशन का मादड़ी निवासी समुद्र भाट से झगड़ा हुआ था। परिवार ने समुद्र और सुनील पर हत्या का शक जताया है। बाघपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
उदयपुर, 27 जून : प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम उत्कर्ष शाह निवासी महाराष्ट्र से वर्ष 2019 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने विवाह का वादा कर युवती को साथ लिव-इन में रहने के लिए राजी किया। लिव-इन के दौरान आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हाल ही में जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने इंकार कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!