रात में डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
-ओगणा थाना पुलिस की कार्रवाई, पूर्व में पकड़े जा चुके हैं दो आरोपी उदयपुर, 10 अगस्त। जिले के ओगणा थानांतर्गत गत माह रात के समय डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसपी योगेश गोयल के अनुसार ओगणा थानांतर्गत पंचायत समिति के गांव ढाबरा में अकेली रह रही वृद्धा जरावी बाई के घर में गत 12 जुलाई की रात्रि में चार बदमाश घुस गए और उसे डरा धमका कर घर के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के सोने चांदी के…
