विप्र फाउंडेशन द्वारा सामूहिक श्रावणी उपाकर्म संस्कार संपन्न
उदयपुर। विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) उदयपुर के तत्वाधान में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के जनेऊधारी ब्राह्मणों के लिए आवश्यक श्रावणी उपाकर्म संस्कार, दश विध स्नान एवं हिमाद्री संकल्प देव ऋषि पितृ तर्पण पूजन ( नई जनेऊ धारण करना) आदि कार्यक्रम मांजी के मंदिर घाट (चांदपोल) में विधि-विधान से संपन्न हुआ। सर्व ब्राह्मण समाज का यह सामुहिक श्रावणी उपाकर्म संस्कार आचार्य पं. सुरेंद्र द्विवेदी, पं. भगवती शंकर व्यास, पं. चंद्रकांत पुरोहित, पं. पीयूष सुखवाल, पं. रवि सुखवाल आदि के नेतृत्व में निःशुल्क संपन्न कराया गया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि पूर्व में भी…
