डीपीएस, उदयपुर में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर का रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के शास्त्री सभागार में सत्र 2025-26 हेतु नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर की अतिरिक्त जिला कलक्टर सृष्टि डबास थीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि कृष्णपाल सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ, श्रीमती श्वेता फगेरिया ,आरएएस एस आई ई आर टी, अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा डॉ. आनंद गुप्ता, डायरेक्टर अरावली हॉस्पिटल ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल ने समस्त अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। प्रबंधन समिति के…
