Udaipur News

दो दिवसीय ऐतिहासिक विद्या वैभव अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार 2025 सम्पन्न

दो दिवसीय ऐतिहासिक विद्या वैभव अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार 2025 सम्पन्न

सम्मेलन में रहा प्रभावशाली संवाद, निष्पक्ष सम्मान और सांस्कृतिक उत्सव उदयपुर। विद्या वैभव इन्टरनेशनल की ओर से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार 2025 का उदयपुर के अनंता रिर्ट में सम्पन्न हुआ। जिसमें 20 राज्यों और 4 देशों के शिक्षक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राजकुमारी जाह्नवी कुमारी ने मानसिक स्वास्थ्य को स्कूली शिक्षा के केंद्र में रखने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला, साथ ही यह सुनिश्चित किया कि शिक्षा सांस्कृतिक मूल्यों का पोषण करती रहे। यह एक ऐसा संदेश था जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। सम्मेलन को प्रमोद शर्मा, मेजर जनरल कुलकर्णी, लेफ्टिनेंट जनरल प्रमोद सहगल…
Read More
नगर निगम सीमा में शामिल ग्राम पंचायतों की पत्रावलियों का जल्द हो हस्तांतरण – जिला कलक्टर

नगर निगम सीमा में शामिल ग्राम पंचायतों की पत्रावलियों का जल्द हो हस्तांतरण – जिला कलक्टर

जिला कलक्टर ने ली नगर निगम और जिला परिषद अधिकारियों की बैठक उदयपुर, 27 अगस्त। पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत नगर निगम उदयपुर की सीमा में शामिल की गई ग्राम पंचायतों की पत्रावलियों, दायित्वों के हस्तांतरण को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को नगर निगम और जिला परिषद अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिला परिषद सीईओ रिया डाबी ने अवगत कराया कि पंचायत समिति गिर्वा की 11 ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से तथा 2 आंशिक, बड़गांव की 5 ग्राम पंचायतें पूर्ण व 5 आंशिक तथा कुराबड़ पंचायत समिति की 1 ग्राम पंचायत आंशिक रूप से नगर निगम की सीमा…
Read More
जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई

जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई

उदयपुर, 27 अगस्त। नांदेश्वर फिल्टर प्लांट पर शट डाउन होने के कारण नगर उपखण्ड सप्तम प्रताप नगर क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता ने बताया कि नांदेश्वर फिल्टर प्लांट से गुरूवार को गांधीनगर और आम्रपाली कॉलोनी में होने वाली डायरेक्ट सप्लाई एक दिन आगे बढ़ाई गई है। इसी प्रकार 29 अगस्त को उच्च जलाशयों से न्यू भूपालपूरा उच्च जलाशय, प्रेम नगर, केशव नगर, कालिका माता, प्रताप नगर, यूआईटी टंकी, खेमपुरा टंकी, यूनिवर्सिटी टंकी आदि क्षेत्रों में प्रस्तावित जलापूर्ति भी एक दिन आगे बढ़ाई गई है। जवाहर नवोदय के आवेदनों में त्रुटि सुधार 30 तक उदयपुर,…
Read More
सिनेमा से रंगमंच तकरू “गाइड दृ वन्स अगेन” नाटक का पोस्टर जारी

सिनेमा से रंगमंच तकरू “गाइड दृ वन्स अगेन” नाटक का पोस्टर जारी

सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने किया पोस्टर विमोचन, दी शुभकामनाएँ उदयपुर, 27 अगस्त। मौलिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा तैयार किए जा रहे नाटक “गाइड - वन्स अगेन” का पोस्टर विमोचन बुधवार को उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने किया। इस अवसर पर सांसद रावत ने कहा कि यह नाटक उदयपुर की जड़ों और सांस्कृतिक धरोहर से गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रसिद्ध फिल्म “गाइड” की अधिकांश शूटिंग उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में हुई थी। 1965 में आई इस फिल्म ने न केवल भारतीय सिनेमा को नया आयाम दिया बल्कि उदयपुर को भी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर…
Read More
“श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद” व “रागरसरंग कुंडलिया” पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर मंगलवार को

“श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद” व “रागरसरंग कुंडलिया” पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर मंगलवार को

उदयपुर, 27 अगस्त। मां मनोहरदेवी "जीजी" की 51वीं पुण्यतिथि पर 2 सितम्बर मंगलवार दोपहर दो बजे कवि, लेखक, संगीतज्ञ एवं राजस्थानी भाषा के अनुवादक पुष्कर 'गुप्तेश्वर' रचित "श्रीरामचरित मानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" (शास्त्रीय संगीत के रागों के काव्यसूत्र की अनुपम पुस्तक) का लोकार्पण श्रीनादब्रह्म संस्थान एवं सहज प्रकाशन द्वारा मोहता पार्क स्थित सूचना केंद्र सभागार में साहित्य तथा संगीत के सुधिजनों की उपस्थिति में किया जाएगा। श्रीनादब्रह्म संस्थान के महासचिव अमित राव ने बताया कि लोकार्पण समारोह वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देव कोठारी (राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष) व संगीतकार डॉ. प्रेम भंडारी…
Read More
सिल्क मेले में कश्मीर और कोलकाता हैण्डलूम की धूम

सिल्क मेले में कश्मीर और कोलकाता हैण्डलूम की धूम

उदयपुर। नगर निगम प्रांगण में चल रहे सिल्क मेले में इन दिनों कश्मीर और कोलकाता के हैण्डलूम के आईटमों की धूम मची हुई है। इन हैण्डलूम के आईटमों की खासियत ही यह है कि यह आम तौर पर बाजारों में नहीं मिलते हैं। इनकी क्वालिटी बाजारों में मिलने वाले आईटमों से अलग होती है। कश्मीर से आये समीर ने बताया कि उदयपुर हमारे लिए कोई नया शहर नहीं है।  हम पहले भी कई बार ऐसे मेलों में आते रहे हैं। पिछली बार भी इसी सिल्क मेले में हम आए थे। उदयपुर में कश्मीरी शॉल, पशमीना, कुर्ते आदि को खूब पसन्द…
Read More
विधायक मीणा कराएंगे प्रतिभाशाली छात्राओं को हवाई यात्रा

विधायक मीणा कराएंगे प्रतिभाशाली छात्राओं को हवाई यात्रा

उदयपुर, 26 अगस्त। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के सानिध्य में प्रतिभाशाली छात्राएं हवाई यात्रा कर जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं अन्य मंत्रियों से भेंट करेंगी। सभी छात्राएं विधानसभा भवन का अवलोकन भी करेगी। दूसरे चरण में 26 छात्राएं 27 अगस्त को हवाई जहाज से जयपुर के लिए रवाना होगी। विधायक फुलसिंह मीणा के बालिका साक्षरता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रारंभ किये इस नवाचार की सर्वत्र सराहना हो रही हैं। कई जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका अनुकरण भी किया जा रहा है। विधायक फूलसिंह मीणा की अनूठी पहल के चलते छात्राए इस गौरवशाली…
Read More
पंडित दीनदयाल के लेख राष्ट्रवाद और जनकल्याण का दस्तावेज- ओम माथुर

पंडित दीनदयाल के लेख राष्ट्रवाद और जनकल्याण का दस्तावेज- ओम माथुर

- दीनदयाल केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि एक गहन चिंतक और सजग पत्रकार भी पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ का विमोचन उदयपुर। राष्ट्र साधना सृष्टि संस्थान की ओर से डॉ. विजय विप्लवी और डॉ. कुंजन आचार्य द्वारा लिखित पुस्तक “पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय” का विमोचन मंगलवार को प्रताप गौरव केंद्र के कुम्भा सभागार में सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने किया। राज्यपाल माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल के लेख राष्ट्रवाद और जनकल्याण का दस्तावेज हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट् भक्ति के विज्ञान को दुनिया मानेगी। वे केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि एक गहन चिंतक और सजग पत्रकार…
Read More
त्योहारों पर वाया उदयपुर चलेगी वीकली स्पेशल कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर ट्रेन

त्योहारों पर वाया उदयपुर चलेगी वीकली स्पेशल कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर ट्रेन

उदयपुर, 26 अगस्त: रेलवे द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेट्रल-असारवा-कानपुर सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22-23 सितम्बर से संचालित की जाएगी। रेल प्रशासन के अनुसार कानपुर सेट्रल-असारवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01905) आगामी 22 सितम्बर से 3 नवम्बर तक (07 ट्रिप) कानपुर सेट्रल से प्रत्येक सोमवार को सुबह 8.15 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 5.45 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 11.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी और 12.05 बजे प्रस्थान रकेगी।  इसी तरह असारवा-कानपुर सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01906) आगामी 23 सितम्बर से 4 नवम्बर तक (07 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9.15 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 7 बजे कानपुर सेट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन अपराह्न 3.05 बजे उदयपुर…
Read More
आज होगी ग्राण्ड ओपनिंग,पहले दर्शन साढ़े आठ बजे होंगे

आज होगी ग्राण्ड ओपनिंग,पहले दर्शन साढ़े आठ बजे होंगे

उदयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रथम दिन कल लखारा चौक-मार्शल चौराहा रोड़ स्थित मन्नत वाले राजा की ग्राण्ड ओपनिंग कल होगी। जिनके प्रथम दर्शन रात्रि 8.30 बजे होंगे। अलौकिक एवं ऐतिहासिक रूप से बप्पा को विशेष आभूषण के साथ सजाया जाएगा। मंडल के संचालक विशाल जैन ने बताया कि इस बार बप्पा 16 भुजाओं के साथ दर्शन देंगे। 3 देवियों का स्वरूप है जो कि आज तक राजस्थान के इतिहास में पहली बार एक साथ देखा जाएगा और जिसमें नासिक के ढोल गाजे बाजों के साथ बप्पा की ओपनिंग की जाएगी। फायर शो के साथ ही बप्पा के दर्शन…
Read More
error: Content is protected !!