Udaipur News

पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य बेहतर बनाने गौ माता व धरती माता का संरक्षण आवश्यक – सांसद डॉ रावत

पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य बेहतर बनाने गौ माता व धरती माता का संरक्षण आवश्यक – सांसद डॉ रावत

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि सखियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ उदयपुर, 27 अगस्त। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अन्तर्गत कृषि सखियों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ बुधवार को विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव में उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य एवं अटारी जोधपुर के निदेशक डॉ जेपी मिश्र के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें उदयपुर जिले की 50 कृषि सखियां भाग ले रही हैं। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ रावत ने कहा कि पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य…
Read More
अवैध अंग्रेजी शराब के 17 कार्टून जब्त, एक गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब के 17 कार्टून जब्त, एक गिरफ्तार

उदयपुर, 27 अगस्त। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बुधवार देर रात नेला रोड पर नाकाबंदी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक टवेरा कार को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने कार से 17 कार्टून शराब बरामद किए, जिनकी बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है। मौके से आरोपी हितेष सेवक (27) पुत्र भंवरलाल शर्मा निवासी आरएचबी कॉलोनी, गोवर्धन विलास को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृत्ताधिकारी सूरवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थाना अधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में यह कार्रवाई…
Read More
बोहरा गणेशजी का 21 किलो सोने से शृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़

बोहरा गणेशजी का 21 किलो सोने से शृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़

उदयपुर | गणेश चतुर्थी के अवसर पर उदयपुर स्थित प्राचीन बोहरा गणेशजी मंदिर में बुधवार को हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। अलसुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई, जो एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक फैली रही। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं, वहीं मंदिर परिसर के बाहर मेले जैसा माहौल रहा, जहां पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की दुकानें सजाई गईं। मंदिर पुजारी परिवार के पंडित हितेष जोशी ने बताया कि वर्ष में एक बार इसी दिन मंदिर की ध्वजा बदली जाती है। इस मौके पर भगवान गणेशजी…
Read More
उदयपुर में 150 सप्ताह की अर्बन स्केचिंग का अनूठा उत्सव

उदयपुर में 150 सप्ताह की अर्बन स्केचिंग का अनूठा उत्सव

'लाइन्स एंड स्टोरीज़ ऑफ़ उदयपुर' प्रदर्शनी 30-31 अगस्त को आरके मॉल में उदयपुर, 27 अगस्त। प्रकृति, कला और संस्कृति की राजधानी कहे जाने वाले उदयपुर में इस बार एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा। अर्बन स्केचर्स उदयपुर कम्युनिटी की ओर से 30-31 अगस्त को आरके मॉल में 'लाइन्स एंड स्टोरीज़ ऑफ़ उदयपुर – 150 वीक्स ऑफ़ अर्बन स्केचिंग' प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। इस प्रदर्शनी की खासियत यह है कि इसमें उदयपुर की झीलें, हवेलियां, गलियां और चौक 150 हफ़्तों के स्केचिंग सफर के बाद एक ही मंच पर जीवंत नजर आएंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 30 अगस्त को…
Read More
2 दिन विराम के बाद फिर से क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू 

2 दिन विराम के बाद फिर से क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू 

खेरवाड़ा, कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में दो दिन के विराम के बाद दोपहर बाद से फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। कस्बे में चार बजे के बाद झमाझम बारिश हुई जो लगातार 1 घंटे तक जारी रही। तीन दिन पूर्व लगातार तीन दिन तक की बारिश में उपखंड के कई पी, संपर्क सड़क, 927 ए हाईवे की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग द्वारा मरमती करण का कार्य प्रारंभ किया ही गया था कि पुनः बारिश का दौर शुरू होने से आवागमन में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि…
Read More
दिगंबर जैन समाज के दस दिवसीय पर्यूषण पर्व आज से 

दिगंबर जैन समाज के दस दिवसीय पर्यूषण पर्व आज से 

          खेरवाड़ा, कस्बे के विभिन्न जिनालयों में दिगंबर जैन समाज के 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व समारोह आज गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तहसील रोड, नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सदर बाजार, आदिनाथ जैन मंदिर स्वस्तिक कॉलोनी एवं शांतिनाथ जिनालय महावीर कॉलोनी में आज से 10 दिनों तक धर्म प्रभावना रहेगी। सभी मंदिरों में रोज प्रातः भगवान का अभिषेक, शांति धारा एवं 10 लक्षण धर्म की पूजा पढ़ी जाएगी। शाम को महा आरती एवं विभिन्न प्रकार के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन के अगले दिन रथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
Read More
डॉ व्यास का सम्मान

डॉ व्यास का सम्मान

खेरवाड़ा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के गिर्वा उपशाखा के अध्यक्ष मनोनीत होने एवं समाज का गौरव बढ़ाने पर डॉ पंकज व्यास सुंदरा खेरवाड़ा का त्रिमेस समाजजनों द्वारा पगड़ी पहना कर और उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तखतसिंह, त्रिमेश उदयपुर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर व्यास,युवा अध्यक्ष राहुल व्यास,कपिल व्यास,शरद व्यास,जय व्यास,तुषार व्यास, चिराग व्यास,सतीश व्यास, डॉ गिरजाशंकर जोशी,कृष्णकांत व्यास,अशोक व्यास,पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर व्यास,रेखा दीक्षित,जयश्री दीक्षित, इलिशा व्यास, आध्या जोशी,प्रियंक जोशी,दीपक व्यास,रितेश व्यास, सीपी जोशी,कमल व्यास,चैतन्यस्वरूप व्यास,गोपाल जोशी,आदि समाजजन उपस्थित थे।उक्त जानकारी त्रिमेश प्रवक्ता जय व्यास ने दी।
Read More
आज मेहंदी की महक से महकेगा गणगौर घाट, चुनरी मनोरथ का होगा आगाज

आज मेहंदी की महक से महकेगा गणगौर घाट, चुनरी मनोरथ का होगा आगाज

उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की सदस्यओं ने आयोजन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप - गणगौर घाट पर चुनरी मनोरथ 2025 का आयोजन 30 अगस्त को - ठाकुरजी व माता लक्ष्मी जी को पीले चावल चढ़ा दिया चुनरी मनोरथ का आमंत्रण उदयपुर 27 अगस्त। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप एवं गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चूनरी मनोरथ 2025 के अंतर्गत गुरुवार 28 अगस्त को दोपहर 2 से 4 बजे तक गणगौर घाट पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गु्रप की सदस्याओं ने अपने-अपने कार्यों को अंतिम रूप दिया। साथ ही सभी महिला सदस्याओं ने ठाकुर जी व माता…
Read More
संवत्सरी पर श्रावक श्र्वविकाओं ने रखे उपवास, की भक्ति

संवत्सरी पर श्रावक श्र्वविकाओं ने रखे उपवास, की भक्ति

उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण के अंतिम दिन श्वेताम्बर वासुपूज्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में बुधवार को संवत्सरी पर्व धूमधाम से मनाया गया। साध्वी विरलप्रभा श्रीजी, साध्वी विपुलप्रभा श्रीजी और साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में बारसा सूत्र का वाचन हुआ। इस अवसर पर श्रावक श्राविकाओं ने उपवास भी रखे। शाम को प्रतिक्रमण के बाद क्षमा याचना का दौर शुरू हो गया। साध्वी विरलप्रभा श्रीजी ने कहा कि वर्ष का अंतिम दिवस संवत्सरी है। गत वर्ष में जो त्रुटियां हुई है, उसके लिए क्षमा दे दो और क्षमा ले लो। पुराने बहीखाते निपटा देना और कल से…
Read More
तीर्थंकर भी मनाते है पर्युषण पर्वःज्ञानचन्द महाराज

तीर्थंकर भी मनाते है पर्युषण पर्वःज्ञानचन्द महाराज

उदयपुर। अरिहंत भवन में आयोजित धर्मसभा में बोलते हुए जैनाचार्य ज्ञानचंद्र म.सा ने कहा कि समणे भगवं महावीरे सवी सराइं मासे वइक्कंते सतरिएहिं राइंदिएहिं सेसेहिं वासावासं पज्जोसवेई’ अर्थात् जैन आगमों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि श्रमण भगवान महावीर ने एक मास, 20 दिन याने पचासवें दिन जब 70 दिन अवशेष रहे, तब संवत्सरी पर्व मनाया। जैन पंचांग में एक मास की वृद्धि तिथि होती नहीं है। आज संवत्सरी के दिन जैनी उपवास करके, सभी पापों से दूर रहकर, एक साथ ’खामेमि सव्वेजीवा’ के पाठ से विश्व कल्याण की कामना करते हैं। वैज्ञानिक वासिलिएव कामिनिएव, वैज्ञानिक वेकेस्टर, वैज्ञानिक…
Read More
error: Content is protected !!