अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में एमबी हॉस्पीटल में मरीजों को किए फल वितरण
उदयपुर। श्री श्री 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी के 5149वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को महाराणा भूपाल हॉस्पीटल में मरीजों को फल वितरण किया गया। मुख्य संयोजक अशोक अग्रवाल तथा प्रचार प्रसार समिति संयोजक रवींद्र अग्रवाल व राजेश अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमांे के तहत रक्तदान, गौवंश को चारा, मरीजों को फल वितरण, वृक्षारोपण, वाहन रैली, हवन पूजन, झंडारोहण तथा सांस्कृतिक संध्या की रचना की गई है। गुरुवार को समाज के लोग बडी संख्या में महाराणा भूपाल हॉस्पीटल…
