वोट चोरी कर सरकार बना रही है भाजपा – इंदिरा मीणा

राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है – कचरू लाल चौधरी
लोकतंत्र को कमजोर कर रही है ‘पर्ची सरकार’ – सुशील पारीक
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट चोर – गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत
उदयपुर। 18 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे ‘वोट चोर – गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान’ के तहत आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक कर अभियान की शुरुआत करी गई।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पिछले दिनो प्रेस वार्ता कर देश में बड़े पैमाने पर हो रही वोट चोरी के खुलासे के बाद से देश में हर मतदाता साफ सुथरी वोटर लिस्ट की उम्मीद करता है। वोट चोरी से सरकार बनाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसीलिए
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत पहले 15 दिन संगठन के प्रदेश से लेकर मंडल एवं नगर इकाई तक के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। उसके बाद अगले 15 दिन जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस पदाधिकारी घर-घर जाकर आमजन को इस वोट चोरी की हकीकत बताकर उनके हस्ताक्षर करवाएंगे। प्रदेश कांग्रेस 15 सितंबर से इस अभियान की शुरुआत कर चुकी है, जिसमें 18 सितंबर तक जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके हस्ताक्षर करवाने का कार्यक्रम है। इसके बाद आगामी तीन दिन (21 सितंबर तक) विधानसभा स्तर और 22 सितंबर से 30 सितंबर तक ब्लॉक, मंडल और नगर कमेटियां बैठक कर पदाधिकारियों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। उसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर वोट चोरी मुद्दे पर आमजन को जानकारी देंगे और उनके हस्ताक्षर लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस अभियान की नियमित समीक्षा होगी जिसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को दी जाएगी।
आज देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट चोर – गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान’ के तहत हुई बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में भाजपा नेता वोट चोरी कर सरकार बना रहे है, ऐसे में ना मुख्यमंत्री कोई निर्णय ले पाता है और ना ही मंत्रियों की कोई मानता है, विधायक तक को कोई पूछने वाला नहीं है। ये सब लोकतंत्र को कमजोर करने का कृत्य है। राजस्थान की ‘पर्ची सरकार’ विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों से भाग रही है और विधानसभा में विधायकों की जासूसी के लिए कैमरे लगाए जा रहे है। लेकिन अब प्रदेश की जनता इनकी हरकतों को समाज चुकी है। और आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में इनका सफाया तय है। वोट चोरी पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर बड़े पैमाने पर हो रही वोट चोरी का खुलासा किया है। हम सभी को इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन को वोट चोरी के मुद्दे पर समझाना होगा और सभी को साफ सुथरी वोटर लिस्ट मिले इसके लिए संघर्ष करना होगा।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। ‘पर्ची सरकार’ राज्य के किसी भी वर्ग को संतुष्ट करने में नाकाम रही है। जनता पूरी तरह से त्रस्त है। बजरी चोरी हो रही है, स्कूल में शिक्षक हॉस्पिटल में चिकित्सक नहीं है। सड़के टूटी हुई है, प्रदेश की जनता अतिवृष्टि की मार झेल रही है। आमजन की सुध लेने वाला कोई नहीं है। दिल्ली से ‘पर्ची’ आती है तो काम होता है। वरना कोई काम नहीं होता है। पांच साल पूरे होने के बाद भी प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हो रहे है। राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के कुशासन, वोट चोरी और संविधान को कमजोर करने के प्रयास को लेकर राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। हमें आमजन को इसमें साथ लेकर वोट चोरी रोकनी पड़ेगी। तभी देश में लोकतंत्र मजबूत हो पाएगा।
‘वोट चोर – गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान’ प्रभारी सुशील पारीक ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र के खिलाफ अक्षम्य अपराध है। ये किसी पार्टी की लड़ाई नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। ‘पर्ची सरकार’ प्रदेश में लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। वोट चोरी लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है और इसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
बैठक में अभियान प्रभारी सुशील पारीक एवं असरार अहमद खान एवं ताराचंद मीणा ने अभियान की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा करी।
बैठक के बाद पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करी गई। बैठक में उदयपुर द्वारा जिला कांग्रेस प्रभारी इंदिरा मीणा, हस्ताक्षर अभियान प्रभारी सुशील पारीक, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, खेरवाड़ा विधायक डॉ दया राम परमार, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा, उदयपुर ग्रामीण प्रत्याशी विवेक कटारा, पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, पीसीसी सदस्य जय प्रकाश वानावत, परमानन्द मेहता, राम लाल गायरी, उदयपुर सेहत जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल मीणा, खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, सुनील भजात, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, देहात उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, नवल सिंह चुंडावत, भगवान लाल अहीर, महासचिव डॉ महेश त्रिपाठी, कुशलेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य विश्ल्या कोठारी, खेरवाड़ा प्रधान पुष्पा मीणा, कमला परमार, केसर सिंह, राधा देवी परमार, दिव्यानी कटारा, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, महिला कांग्रेस की शांता प्रिंस, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, गोपाल सरपटा, जिला सचिव भानु गुर्जर, चंद्रवीर गुर्जर, धनपाल जैन, शंकर लाल मेघवाल, मोती लाल सुथार, युवा कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष बालू भील, लक्ष्मी लाल सोनी, महेंद्र डामोर, दिनेश औदिच्य, कमलेश पटेल, सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान हेतु हुई बैठक का संचालन संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी ने किया एवं धन्यवाद परमानंद मेहता ने दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!