Udaipur News

उदयपुर में होगा ‘ओपन माइक जज़्बात 2.O’ का आयोजन, शहर की प्रतिभागी देगी प्रस्तुतियां : मुकेश माधवानी

उदयपुर में होगा ‘ओपन माइक जज़्बात 2.O’ का आयोजन, शहर की प्रतिभागी देगी प्रस्तुतियां : मुकेश माधवानी

उदयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की शहर के युवाओं की कला और भावनाओं को मंच देने के लिए ‘ओपन माइक जज़्बात’ का अगला कार्यक्रम "जज़्बात 2.O" 26 अक्टूबर को रखा गया है। यह कार्यक्रम बीसीआई युवा, द सोलफुल टेल्स और उदयपुर गज़ेट्स की ओर से अशोका पैलेस के मधुश्री सभागार में शाम 4 बजे से होगा। इस ओपन माइक में शहर और आस-पास के शहरों से आने वाले युवा अपनी कविताएँ, कहानियाँ, गाने और नज़्में पेश करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह मंच हर उस व्यक्ति के लिए है जो अपनी बातें, एहसास और रचनाएँ लोगों…
Read More
वानेश्वर हनुमान जी को 28 को धराया जाएगा अन्नकूट भोग

वानेश्वर हनुमान जी को 28 को धराया जाएगा अन्नकूट भोग

उदयपुर 25 सितम्बर गणपति विहार स्थित वानेश्वर हनुमान मन्दिर में चतुर्थ अन्नकूट महोत्सव मंगलवार 28 सितम्बर को सम्पन्न होगा समिति के सचिव पूर्व पार्षद अरविन्द जारोली ने बताया कि इस अवसर पर मन्दिर की आकर्षक साज सज्जा की जाएगी।इसमें भक्त अपने स्तर पर विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग वानेश्वर हनुमान जी को धराएंगे। समिति के अध्यक्ष देवकिशन मेनारिया ने बताया इस हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया हे जिसमे डॉ सुरेश जोशी, डॉ भारतभूषण ओझा, ललित सैन,वीरेंद्र शर्मा,अशोक समदानी अपनी सेवाएं दे रहे हे। डॉ.भारतभूषण ने बताया इस अवसर पर अन्नकूट के दर्शन सायं 4 बजे से रात्रि…
Read More
उदयपुर की बेटी कोच शौर्या जैन भारतीय टीम लेकर बहरीन पहुंची

उदयपुर की बेटी कोच शौर्या जैन भारतीय टीम लेकर बहरीन पहुंची

उदयपुर। बहरीन में आयोजित हो रहे तीसरे एशियन युथ गेम्स में भारतीय कैमल राइडिंग टीम की कोच बनी उदयपुर की शौर्या जैन भारतीय टीम को लेकर आज अबू धाबी से बहरीन पहुंची। भारतीय टीम में बालिका वर्ग में फलोदी की करिश्मा विश्नोई एवं बालक वर्ग में बाड़मेर के हितेंद्र सिंह और मुंबई के ऋषभ कदम को शामिल किया गया है। विगत 8 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक केमल राइडिंग टीम यूएई के अबू धाबी शहर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वहां के ऊंटों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। कैमल राइडिंग गेम को पहली बार एशियन यूथ गेम्स में…
Read More
नाकोड़ा पार्श्व भैरवनाथ को 30 को धराया जायेगा द्वितीय विशाल छप्पन भोग,होगी भव्य भजन संध्या

नाकोड़ा पार्श्व भैरवनाथ को 30 को धराया जायेगा द्वितीय विशाल छप्पन भोग,होगी भव्य भजन संध्या

उदयपुर। सुरेखा लोढ़ा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त पार्श्व भैरव भक्त द्वारा आगामी 30 अक्टूबर को आचार्य चन्द्राननसागर सुरीश्वर महाराज आदि ठाणा एंव सध्वीश्री कल्पिताश्री म.सा. आदि ठाणा की प्रेरणा से श्री कामधेनु पार्श्वनाथ जिनालय, राणाकुई, वल्लभनगर में श्री नाकोडा पार्श्व भैरूनाथ के दरबार में दूसरी बार विशाल छप्पन भोग धराया जायेगा। इस अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन भी होगा। ट्रस्ट के हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि पार्श्व भैरव भक्तों के द्वारा श्री पार्श्वनाथ श्री भैरव के चरणों मे दूसरी बार अनेक तरह के व्यंजनों को तैयार कर आकर्षक साज सज्जा के साथ अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर…
Read More
दीपावली के पंचमहापर्व पर प्रभु द्वारकाधीश जी के दर्शन को पहुँचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

दीपावली के पंचमहापर्व पर प्रभु द्वारकाधीश जी के दर्शन को पहुँचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

राजसमंद, 23 अक्टूबर। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ दीपावली के पंचदिवसीय महापर्व के पावन अवसर पर कांकरोली स्थित प्रभु श्री द्वारकाधीश और मेदपाट कुलगुरु गोस्वामी डॉ. वागीशकुमारजी महाराजश्री से आशीर्वाद लेने पहुँचे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ गद्दी पर बैठने के बाद, पहली दीपावली होने व प्राचीन परम्परा के निर्वहन हेतु कांकरोली पहुँचे। जहां मंदिर परम्परा अनुसार तृतीयपीठ युवराज गोस्वामी वेदांत कुमार जी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की अगुवानी की। मंदिर के गोवर्धन चैक में मंदिर बैण्ड की सुमधुर ध्वनी के बीच श्री द्वारकाधीश मंदिर के सुरक्षा गार्ड्स की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गोवर्धन…
Read More
सांसद डॉ रावत ने हाइवे से जुडे मामलों में परियोजना अधिकारी से की चर्चा

सांसद डॉ रावत ने हाइवे से जुडे मामलों में परियोजना अधिकारी से की चर्चा

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी, उदयपुर से बैठक कर हाइवे से जुडे विभिन्न मामलों की प्रगति पर चर्चा की। सांसद डॉ रावत ने मंडावा फला कागदर में अधिकृत भूमि के मालिकों को शेष मुआवजा शीघ्र दिलवाने, स्वरूपगंज से खेरवाड़ा वाया बावलवाड़ा सड़क को जल्दी ठीक करने एवं खेरवाड़ा में एलिवेटेड रोड की प्रगति पर चर्चा की। सांसद डॉ रावत ने एलिवेटेड रोड के तकनीकी विषय शीघ्र क्लियर करके निर्माण के लिए टेंडर लगाने का भी आग्रह किया।
Read More
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के घासा सेंटर का शुभारंभ 26 को, तैयारी बैठक हुई

श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के घासा सेंटर का शुभारंभ 26 को, तैयारी बैठक हुई

उदयपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की शाखा तहसील मावली के गांव घासा में भी शुरु की जा रही है। शुक्रवार को घासा में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई तैयारियों की समीक्षा की गई। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी प्रशिक्षण का लाभ देने के लिए घासा, मावली में 26 अक्टूबर को सेंन्टर की स्थापना करने का निर्णय लिया गया गया है। यहां बडी संख्या में महिलाओं ने प्रशिक्षण में रुचि दिखाई है, जिसको देखते हुए प्रारंभिक चरण में 100 से ज्यादा…
Read More
रेस्टोरेंट संचालक पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

उदयपुर, 24 अक्टूबर 2025 — शहर जिला कांग्रेस कमेटी बी-ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में बड़़ी स्थित रेस्टोरेंट संचालक पर हुए हमले के मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि 22 अक्टूबर को बड़ी रोड स्थित “द ऑफ बीट लाउंज रेस्टोरेंट” के संचालक गुजरात निवासी मनोज सिंह भदेरिया पर विवेक सेन, नीरज श्रीमाली व उनके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। बताया गया कि आरोपियों ने रेस्टोरेंट में कमरा किराए पर लिया था और बिना बिल चुकाए रात में फरार हो गए। संचालक ने तत्काल बड़ी…
Read More
आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

उदयपुर। आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र का आज श्री देवेंद्र धाम प्रांगण में शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन शिक्षाविद बाल किशन सोनी एवं श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी वीरेंद्र डांगी ने किया। इस अवसर पर संचालकर्ता ने कहा कि आज के इस युग में अकाउंट्स मैनेजमेंट हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। उसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा कौशल विकास केंद्र में अकाउंट मैनेजमेट,टेली सॉफ्टवेयर एवं जीएसटी बेसिक आदि कोर्स सिखाए जाएंगे। यह केन्द्र चाहे नौकरी करने वाले हो या फिर व्यवसाय करने वाला व्यक्ति ये सभी वर्गों के लिए एक मील का…
Read More
उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत ने आकाशवाणी उदयपुर के माध्यम से जनता से किया संवाद

उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत ने आकाशवाणी उदयपुर के माध्यम से जनता से किया संवाद

उदयपुर। आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को आकाशवाणी उदयपुर से संसदीय क्षेत्र उदयपुर के सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने लाइव कार्यक्रम के माध्यम से जनता के साथ सीधा संवाद किया। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत में बताया कि इस अवसर पर उन्होंने आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सुझावों तथा क्षेत्र के विकास कार्यों पर खुलकर चर्चा की और जनता के प्रश्नों के उत्तर दिए। सांसद डॉ. रावत ने अपने संबोधन में अतिक्रमण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, संपर्क पोर्टल, कचरा निस्तारण जैसे स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती जनसंख्या के साथ समस्याएं भी बढ़ी…
Read More
error: Content is protected !!