किशोरी बालिकाओं को कराया महिला थाना एवं आईआईएम का शैक्षणिक भ्रमण
उदयपुर, 30 अक्टूबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण हेतु जिले की 60 किशोरी बालिकाएं/साथिन को गुरूवार को आईआईएमयू, उदयपुर संस्थान का भ्रमण कराया गया। इसमें ब्लॉक गोगुंदा, गिर्वा, मावली की बालिकाओं ने बड़ चढ कर हिस्सा लिया। आईआईएम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उदय भास्कर ने बालिकाओं को आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) उदयपुर का इनक्यूबेशन सेंटर के उदयपुर के बारे में बताया कि आईआईएम यह स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो उद्यमियों को उनके स्टार्टअप्स को विकसित करने में मदद करती है। यह सेंटर नवाचार को बढ़ावा देता है और स्टार्टअप्स को कार्यालय स्थान, मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और निवेशकों…
