Udaipur News

धोखाधड़ी कर हड़पे 10 लाख, महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

धोखाधड़ी कर हड़पे 10 लाख, महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

उदयपुर, 16 दिसम्बर: शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में एक महिला को बहला फुसला कर उसके बैंक खातों व अन्य बचत योजनाओं के दस्तावेजों से करीब दस लाख रुपए हड़पने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी विद्या नगर निवासी तलाकशुदा आराधना पुत्री मदनलाल बोकड़िया ने रेखा कुंवर एवं रमेश गहलोत मेघवाल के खिलाफ हिरणमगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आराधना ने बताया कि तारा संस्थान में नौकरी करने के दौरान वहां मित्र बनी रेखा कुंवर ने जरुरत बताते हुए उससे अनेको बार 1000-2000 रुपए उधार लिए। उस…
Read More
बीसीआई द्वारा 22 दिसंबर को उदयपुर में एक्सक्लूसिव ग्लोबल लीडरशिप मास्टरक्लास का होगा आयोजन

बीसीआई द्वारा 22 दिसंबर को उदयपुर में एक्सक्लूसिव ग्लोबल लीडरशिप मास्टरक्लास का होगा आयोजन

उदयपुर, राजस्थान | बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई ) के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया की 22 दिसंबर 2025 को उदयपुर में एक एक्सक्लूसिव ग्लोबल लीडरशिप मास्टरक्लास का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में बिज़नेस ओनर्स, उद्यमी, स्टार्टअप्स, एसएमईएस और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को एक मंच पर लाया जाएगा, जहाँ ग्रोथ, स्केल और ग्लोबल एक्सपैंशन पर केंद्रित गहन चर्चा होगी। यह क्लोज़-डोर मास्टरक्लास बीसीआई के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री आरिफ़ आई. शेख के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। यह सत्र किसी पारंपरिक सेमिनार की बजाय एक स्ट्रैटेजिक ब्रीफिंग के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों…
Read More
उदयपुर शहर एवं देहात का संयुक्त विरोध प्रदर्शन कल

उदयपुर शहर एवं देहात का संयुक्त विरोध प्रदर्शन कल

उदयपुर। 16 दिसंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश के विरोध में उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 17 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में…
Read More
लेकसिटी की विप्रा मेहता मिस कॉस्मो इंटरनेशनल वियतनाम में कर रही है देश का प्रतिनिधित्व

लेकसिटी की विप्रा मेहता मिस कॉस्मो इंटरनेशनल वियतनाम में कर रही है देश का प्रतिनिधित्व

- देशवासियों से की वोट की अपील, 20 दिसम्बर को होगा फाइनल मुकाबला उदयपुर, 16 दिसम्बर। शहर की मॉडल और अभिनेत्री विप्रा मेहता वियतनाम में मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है, जिसका फाइनल मुकाबला 20 दिसंबर को आयोजित होगा विप्रा ने वीडियो सन्देश के माध्यम से देशवासियों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है और कहा कि अभी वह 36 नंबर पर चल रही है, सर्वोत्तम 10 में शामिल होने के लिए देशवासियों से अधिक से अधिक वोट कि जरूरत है वोटिंग में लिए मोबाइल के प्ले स्टोर से वनज़ोन एप स्टॉल…
Read More

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती शिविर 17 से 23 दिसम्बर तक

उदयपुर, 16 दिसम्बर। सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती शिविर (कैंप) 17 दिसम्बर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 17 दिसम्बर से 23 दिसंबर तक उदयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों मे होगा। उक्त शिविर 17 दिसम्बर को पंचायत समिति वल्लभनगर, 18 दिसम्बर को पंचायत समिति गिर्वा, 19 दिसम्बर को पंचायत समिति ऋषभदेव, 20 दिसम्बर को पंचायत समिति…
Read More
अन्त्योदय की संकल्पना हो रही साकार – बेघर एवं वंचित परिवारों को मिला उनका अधिकार

अन्त्योदय की संकल्पना हो रही साकार – बेघर एवं वंचित परिवारों को मिला उनका अधिकार

वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशेष नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना में 70 लाख से अधिक नए पात्र लोगों को किया शामिल गत दो वर्षों में 17 लाख से अधिक श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत जयपुर, 16 दिसंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अन्त्योदय की संकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश में नीतियां, नवाचार और योजनाएं गरीब, कमजोर, श्रमिक और जनजातीय समुदायों के विकास को समर्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि योजनाओं का लाभ हर वंचित और जरूरतमंद तक पहुंचे और…
Read More
जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन

जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन

राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ “दो वर्षों में विकास को नई गति, हर वर्ग तक पहुँची सरकार की योजनाएं : विधायकगण उदयपुर, 16 दिसम्बर। उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जैन एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते दो वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा दी है। सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँची हैं और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी है। विधायकगण ने यह विचार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार…
Read More
युडीए ने पकड़ी सिक्युरिटी एफडीआर में जालसाजी

युडीए ने पकड़ी सिक्युरिटी एफडीआर में जालसाजी

5 फर्मों को नोटिस, 1.91 करोड़ रूपए सिक्युरिटी एफडीआर जब्त उदयपुर, 16 दिसम्बर। उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं ठेकेदारों के पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ संवेदक/ठेकेदार फर्मों ने निविदा प्रक्रिया के तहत सिक्योरिटी राशि के रूप में मूल एफडीआर के स्थान पर रंगीन फोटोकॉपी जमा कराई और बिना प्राधिकरण की लिखित अनुमति अथवा अनापत्ति प्रमाण पत्र के संबंधित बैंक से मूल एफडीआर को निर्धारित अवधि से पहले ही भुना लिया। प्रारंभिक पड़ताल में गंभीर अनियमितता सामने आने पर युडीए ने…
Read More
उदयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी

उदयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी

जिले में गणना चरण के दौरान कुल 17 लाख 66 हजार 592 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाए 15 जनवरी, 2026 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति उदयपुर, 16 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 4 नवम्बर 2025 से दिनांक 11 दिसम्बर 2025 तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया है। गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व उदयपुर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख…
Read More
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा नेत्रदान देहदान अन्नदान और रक्तदान प्रकल्प किए गए

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा नेत्रदान देहदान अन्नदान और रक्तदान प्रकल्प किए गए

- सावनसूखा परिवार ने नेत्र एवं देहदान कर मानव जीवन में अनूठा उदाहरण पेश किया उदयपुर, 16 दिसम्बर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के तत्वावधान में ‘सेवा से दोस्ती की ओर तथा सेवा से संतुष्टि की ओर’ थीम पर कार्य करते हुए नित्य नए दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। अध्यक्ष सुराणा ने बताया कि प्रताप सिंह पोखरण के परिजनों के द्वारा नेत्रदान करवाया गया तथा इसी क्रम में स्वर्गीय सुशील सावनसूखा के परिवार जनों ने नेत्र एवं देहदान कर एक मानव जीवन में अनूठा उदाहरण पेश किया है। सुशीला सावनसूखा के द्वारा दिए दान से मेडिकल अध्ययनरत विद्यार्थियों को…
Read More
error: Content is protected !!