केसरी ग्रुप और राजस्थान पुलिस द्वारा निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन
उदयपुर। केसरी ग्रुप प्रेमनगर और राजस्थान पुलिस के तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में राजस्थान पुलिस महिला पेट्रोलिंग टीम द्वारा प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक एवं प्रभावी गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम बनाया गया। केसरी ग्रुप प्रेम नगर की संस्थापक डॉ. सीमा चंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहा और इसका मुख्य उद्देश्य…
