Udaipur News

राष्ट्रीय गणित दिवस पर पोस्टर, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

राष्ट्रीय गणित दिवस पर पोस्टर, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

उदयपुर। विद्या भवन ग्रामीण संस्थान, उदयपुर के गणित विभाग द्वारा मैथ्स एवं फिजिक्स क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के साथ-साथ एक विशेषज्ञ व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना तथा उसे केवल अंकों तक सीमित न रखकर उसके व्यावहारिक एवं वैचारिक पक्षों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. सपना श्रीमाली, निदेशक, विज्ञान संकाय, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर रहीं। उन्होंने अपने विशेषज्ञ व्याख्यान “Maths Beyond Numbers” के माध्यम से…
Read More
सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, सांसद डॉ रावत व अन्य राजनेताओं ने भी बल्ले पर आजमाया हाथ

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, सांसद डॉ रावत व अन्य राजनेताओं ने भी बल्ले पर आजमाया हाथ

-पांच मैदानों पर हुए क्रिकेट व वॉलीबॉल के मैच उदयपुर। सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ जिसमें सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहित राजनेताओं ने भी क्रिकेट में अपने हाथ आजमाए। सांसद डॉ रावत ने इस मौके पर खिलाडियों का आह्वान किया कि वे खेल को खेल भावना से खेले और अपने-अपने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का भी काम करें। सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को एक साथ पांच मैदानों पर हुआ जहां क्रिकेट व वॉलीबॉल के मैच खेले गए। सीटीएई कॉलेज के तीन खेल मैदानों पर तथा एमबी कॉलेज…
Read More
राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग में नई नियुक्ति, प्रभात सिंह राठौड़ बने उप संगठन सचिव

राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग में नई नियुक्ति, प्रभात सिंह राठौड़ बने उप संगठन सचिव

उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी की अनुशंसा पर अध्यक्ष संतसिंह भाटी ने प्रभात सिंह राठौड़ को उप संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग की ओर से जारी किया गया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रभात सिंह राठौड़, स्वर्गीय श्री हुकम सिंह राठौड़ के सुपुत्र हैं तथा वे लंबे समय से समाज और संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। संस्थान के पदाधिकारियों का मानना…
Read More
हेमाश्री चौहान ने 69वीं नेशनल कराटे स्कूल गेम्स में जीता कांस्य पदक

हेमाश्री चौहान ने 69वीं नेशनल कराटे स्कूल गेम्स में जीता कांस्य पदक

उदयपुर। सीबीएसई टीम की ओर से खेलते हुए 69वीं नेशनल कराटे स्कूल गेम्स 2025 में शानदार उपलब्धि हासिल की है। हेमाश्री ने 30 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया व 14 वर्ष राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली पहली छात्रा बनी। द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस प्वाइंट उदयपुर के मुख्य प्रशिक्षक सेन्सेई ललित वैरागी ने बताया कि डेली कॉलेज, इंदौर में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गाँव बोहेड़ा निवासी 14 वर्षीय छात्रा हेमाश्री चैहान पिता देवेंद्र सिंह चैहान ने उक्त पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभाशाली…
Read More
आईसीएआई चेयरमैन सीए रेखा सोमानी फाउण्डेशन में अध्ययनरत छात्राओं से मुलाकात कर मोटिवेट किया

आईसीएआई चेयरमैन सीए रेखा सोमानी फाउण्डेशन में अध्ययनरत छात्राओं से मुलाकात कर मोटिवेट किया

उदयपुर। आईसीएआई प्रेसीडेन्ट सीए चरणजोतसिंह नंदा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान सीए रेखा सोमानी फाउण्डेशन में सीए कोर्स हेतु अध्ययनरत छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें मोटिवेट किया। फाउण्डेशन संस्थापक सीए देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि आईसीएआई प्रेसीडेन्ट ने समय निकाल कर फाउण्डेश्न द्वारा होनहार छात्राओं के लिये चलाये जा रहे निःशुल्क सीए कोर्स में अध्ययनरत छात्राओं से मिलने के लिये पंहुचे। जहंा उन्होंने छात्राओं से फाउण्डेशन द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं सीए द्वारा दी जा रही कोचिंग के सन्दर्भ में बात की। इन सभी से सन्तुष्ट हो कर उन्होंने सभी बालिकाओं को मोटिवेट किया। छात्राएं भी पहली बार…
Read More
“विद्यार्थी सदा सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चले, शिक्षा से ही गरीबी का अंत संभव” – राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े

“विद्यार्थी सदा सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चले, शिक्षा से ही गरीबी का अंत संभव” – राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षान्त समारोह “यह केवल डिग्री वितरण नहीं, गुरु, अभिभावक और संस्थान के सामूहिक समर्पण का परिणाम है”- पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया राज्यपाल श्री बागड़े ने विभिन्न संकायों के 255 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री एवं 109 विद्यार्थियों को प्रदान किए स्वर्ण पदक फोटो संलग्न उदयपुर, 21 दिसंबर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षान्त समारोह रविवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न संकायों के 255 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री तथा 109 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री बागड़े द्वारा प्रदान किए गए। साथ…
Read More
जीवन के बाद भी जीवनदान: 53 वर्षीय व्यक्ति के लंग्स डोनेट

जीवन के बाद भी जीवनदान: 53 वर्षीय व्यक्ति के लंग्स डोनेट

—उदयपुर से हैदराबाद तक ग्रीन कॉरिडोर, फेफड़ों ने दी दो जिंदगियों को उम्मीद उदयपुर, 21 दिसंबर (पंजाब केसरी): उदयपुर में एक परिवार ने दुख की घड़ी में मानवता और संवेदना की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने अंगदान को लेकर समाज में नई सोच को जन्म दिया। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं निवासी 53 वर्षीय कानसिंह नाथावत के निधन के बाद उनके परिवार ने उनके फेफड़े दान करने का निर्णय लिया, जिससे दो गंभीर मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है। कानसिंह नाथावत को 14 दिसंबर को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया…
Read More
झुंझुनू का हिस्ट्रीशीटर डेनिस बावरिया हत्याकांड, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

झुंझुनू का हिस्ट्रीशीटर डेनिस बावरिया हत्याकांड, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

50 हजार का इनामी गैंगस्टर जयपुर के मंदिर में मांग रहा था भीख, पुलिस ने धर दबोचा जयपुर 21 दिसम्बर। जुर्म की दुनिया में कभी खौफ का पर्याय रहा गैंगस्टर दीपक मालसरिया आज फटे हुए कपड़ों में हाथ में कटोरा लिए मिला। झुंझुनू के चर्चित डेनिश बावरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी, जिस पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जयपुर के खोले के हनुमान जी मंदिर के सामने भिखारी के भेष में गिरफ्तार किया गया। आधे मुंडे सिर और फटे कपड़ों में छिपा था एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की पकड़ से बचने…
Read More
बांसवाड़ा : विश्व ध्यान दिवस पर बांसवाड़ा में सामूहिक ध्यान, शांति और कार्यकुशलता का संदेश

बांसवाड़ा : विश्व ध्यान दिवस पर बांसवाड़ा में सामूहिक ध्यान, शांति और कार्यकुशलता का संदेश

‘एक विश्व, एक हृदय’ की भावना के साथ किया ध्यान अभ्यास बांसवाड़ा, 21 दिसंबर। विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर 2025) के अवसर पर बांसवाड़ा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष ध्यान सत्र शांति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ। ‘एक विश्व, एक हृदय’ के वैश्विक संकल्प के साथ हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हार्टफुलनेस अभ्यासी, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने ध्यान को अनुभव का विषय बताते हुए कहा कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक शांति के साथ कार्यकुशलता में भी उल्लेखनीय…
Read More
लोक कला जीवन का असली आलोक है: राज्यपाल बागडे

लोक कला जीवन का असली आलोक है: राज्यपाल बागडे

शिल्पग्राम उत्सव 2025 का आगाज -पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा, उत्सव देश की विभिन्न संस्कृतियों का अनूठा संगम -राजस्थान के राज्यपाल बागडे व अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर किया शिल्पग्राम उत्सव का आगाज -दाे कलाकारों को कोमल कोठारी लोक कला पुरस्कार से नवाजा  -कोरियोग्राफिक फोक डांस, लोक गीत मेडले के साथ लावणी-कथक सिंफनी की प्रस्तुतियाें ने मन मोहा उदयपुर, 21 दिसंबर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि लोक है तो आलोक है और लोक कला जीवन का असली आलोक है, क्योंकि इसमें कोई बनावट नहीं, नैसर्गिकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियाें सहित सभी का आह्वान किया…
Read More
error: Content is protected !!