सीडीएफटी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर, 22 अगस्त 2026। डेरी एंड फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज (सीडीएफटी), महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से स्वयं दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।…
