ग्राम उत्थान शिविरों का राज्यव्यापी शुभारंभ, जिले के 89 आईएलआर सर्किल पर होंगे आयोजन
टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम स्थित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन मंत्री श्री खराड़ी ने शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने का किया आह्वान उदयपुर, 22 जनवरी। राज्य के समस्त गिरदावर सर्किल स्तर पर आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों का राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम गुरुवार को सिरोही में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में जिला…
