Udaipur News

फार्मासिस्ट संवर्ग के कार्य एवं उत्तरदायित्व किए निर्धारित

फार्मासिस्ट संवर्ग के कार्य एवं उत्तरदायित्व किए निर्धारित

उदयपुर, 28 जनवरी: प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय द्वारा बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट संवर्ग के कार्य एवं उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान एवं उद‌यपुर जिला अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राठौड़ वेमला ने बताया कि जॉब चार्ट के लिए प्रदेशाध्यक्ष तिलक चंद्र शर्मा के नेतृत्व मे लगातार प्रयास किए गए और उत्तरदायित्व घरातल पर आया। कार्य एवं उत्तरदायित्व निर्धारित होने से राजस्थान के समस्त सेवारत फार्मासिस्ट में हर्ष की लहर दौड़ गई। कर्मचारी संगठन के मीनाक्षी सिंघल, अंकिता माथुर, सम्पत जाट, संदीप मलारा, रीना डामोर, हितेश त्रिपाठी,लक्ष्मीलाल चौधरी, कपिल खराड़ी, विकास फ़ेनिन, प्रकाश मीणा, करण सिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी, मिथलेश सिंह, कैलाश सैनी, मनीष ज्योतियांना ,हरीश जोशी,हेमेंद्र सिंह आदि कर्मचारियों…
Read More
‘साहित्य में चुनौतियाँ और अकादमी’ विषय पर मंथन, पुस्तक प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

‘साहित्य में चुनौतियाँ और अकादमी’ विषय पर मंथन, पुस्तक प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

राजस्थान साहित्य अकादमी का 68 वाँ स्थापना दिवस उदयपुर, 28 जनवरी। राजस्थान साहित्य अकादमी का 68 वाँ स्थापना दिवस बुधवार को अकादमी के मुख्य सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर एक पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘हरिहर’ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती और प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रो. गायत्री तिवारी उपस्थित रहीं। समारोह का केंद्रीय विषय ‘साहित्य में चुनौतियाँ और अकादमी’ था। विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान दौर में साहित्य सृजन की चुनौतियों-जैसे डिजिटल…
Read More
वल्लभनगर में जलदाय विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की मांग

वल्लभनगर में जलदाय विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की मांग

पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र उदयपुर, 28 जनवरी: वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर वल्लभनगर में जलदाय विभाग का नया सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की मांग की है। रणधीर सिंह भीण्डर ने पत्र में बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में वल्लभनगर, भीण्डर एवं कुराबड़ तीन तहसीलें हैं। भीण्डर एवं कुराबड़ में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता पदस्थापित हैं, लेकिन अलग तहसील होने के बावजूद वल्लभनगर में अब तक सहायक अभियंता कार्यालय स्थापित नहीं किया गया है। वर्तमान में जल जीवन मिशन के कारण…
Read More
विशाल मशाल रैली निकाल हिन्दू सम्मेलन का हुआ आगाज

विशाल मशाल रैली निकाल हिन्दू सम्मेलन का हुआ आगाज

आयड बस्ती का हिन्दू सम्मेलन आगामी 02 फरवरी को उदयपुर 28 जनवरी / सर्वसमाज की ओर से आयड़ बस्ती का हिन्दू सम्मेलन आगामी 02 फरवरी को सायं 05 बजे विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सुथारवाडा चौराहे पर आयोजित किया जायेगा।  संयोजक गणेश पालीवाल ने बताया कि सम्मेलन को परम पूज्य श्री श्री मेवाड पीठाधीश्वर संत 1008 सुदर्शन महाराज, वैदिक विचारक मीनाक्षी सहरावत धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे। रेली संयोजक गोविंद ने बताया कि सम्मेलन का आगाज मशाल रेेली से किया गया जिसमें महिला एवं पुरूष हाथों में मशाल, केसरिया झण्डा लिये भजन गाते हुए आमजन को हिन्दू सम्मेलन में आने का न्यौता…
Read More
प्रदेश की भाजपा सरकार फेल, निकाय चुनाव में जनता जवाब देगी, कांग्रेस विजयी होगी: सारिका सिंह

प्रदेश की भाजपा सरकार फेल, निकाय चुनाव में जनता जवाब देगी, कांग्रेस विजयी होगी: सारिका सिंह

उदयपुर, 28 जनवरी: राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि देश के अग्रणी राज्यों में रहे राजस्थान को मौजूदा भाजपा सरकार ने बीते दो सालों में पीछे धकेल दिया है। जनता व्यथित है। भाजपा सरकार नकारा और फेल सरकार है। आगामी नगर निगम व पंचायती राज चुनाव में जनता निश्चित रूप से जवाब देगी और कांग्रेस बहुत अच्छे तरीके से हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए निगम बोर्ड व पंचायत राज में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। उदयपुर प्रवास के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर…
Read More
यूडीए ने डांगियों की पचोली व झरनों की सराय में किए व्यवसायिक निर्माण सील

यूडीए ने डांगियों की पचोली व झरनों की सराय में किए व्यवसायिक निर्माण सील

उदयपुर, 28 जनवरी: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की ओर से राजस्व ग्राम डांगियों की पचोली और झरनों की सराय में अवैध रूप से निर्माण कर बनाई गए भवनों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई करते हुए सील किया गया। प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम डांगीयो की पंचोली एवं झरनो की सराय के आराजी संख्या 36 से 40, 47 से 53, 57, 147 से 149, 2641/51, 2657/57 आदि के अनुमोदित प्लान के भुखण्ड संख्या 91 से 93 एवं 01 जिसका क्षैत्रफल 11889 वर्गफीट है। इस भूखण्ड पर मैसर्स सतनाम बिल्ड स्टेट प्रो. लोकेश चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरी द्वारा बिना व्यवसायिक भू-उपयोग परिवर्तन करवाए भूतल मय पांच तल का व्यवायिक होटल प्रयोजनार्थ निर्माण कर लिया गया। मौके पर अनवरत अवैध निर्माण कार्य चालू रखा…
Read More
लेकसिटी में फिर लुढ़का पारा, बढ़ी ठिठुरन

लेकसिटी में फिर लुढ़का पारा, बढ़ी ठिठुरन

उदयपुर, 28 जनवरी: उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में बीती रात पारा फिर लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई। बुधवार को दिनभर आसमान बादलों से ढका रहने और हवा चलने से तापमान में गिरावट आने से वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई। शहर व आसपास क्षेत्र में बुधवार को सुबह वातावरण में धुंध छाए रहने से देर तक सर्दी लगी। धूप निकलने पर धुंध छंटी लेकिन आसमान बादलों से ढका रहा। सर्द हवा चलने से दिन में भी ठिठुरन महसूस होती रही। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 09.6 डिग्री दर्ज किया गया जो…
Read More
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति में आज वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति में आज वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई

उदयपुर। हिरणमगरी से. 4 स्थित श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति में आज साध्वीश्री दर्शनरेखाश्री म.सा.की निश्रा में विधिकारक नागेश्वर द्वारा वार्षिक ध्वजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण का लाभ आशालता, अविनाश,अनुराग जैन परिवार द्वारा लिया गया। समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम पश्चात लाभार्थी परिवार द्वारा स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया,साथ ही अगले वर्ष की ध्वजा व साच्वारण की बोलिया बोली गई। आगामी ध्वजा का लाभ सुधा भगवतीलाल खाब्या द्वारा लिया गया।
Read More
4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार-संस्कार‑ए‑विरासत सम्पन्न

4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार-संस्कार‑ए‑विरासत सम्पन्न

उदयपुर। रोटरी प्रांत 3080 की ओर से लाभगढ़ पैलेस में 4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार संस्कार -ए-विरासत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवृत्ति कुमारी मेवाड़ थी। जिन्होंने रोटरी की सेवा परियोजनाओं की सराहना करते हुए उनके निरंतर प्रभाव के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रसिद्ध लाइफ कोच ऋतु सिंघल ने विंग्स ऑफ चेंज-विमेन लीडरशिप इन रोटरी” विषय पर प्रेरणादायी मुख्य वक्तव्य प्रतिभागियों के लिए सशक्तिकरण और परिवर्तन का संदेश दिया। सेमिनार में डीजीई डॉ. रीता कालरा ने आरआई प्रेसिडेंट ओलायिंका का रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जोशीले आह्वान में टीम…
Read More
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने सेंट्रल जीएसटी विभाग को पराजित कर टैक्स फ्रेटरनिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताब जीता’

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने सेंट्रल जीएसटी विभाग को पराजित कर टैक्स फ्रेटरनिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताब जीता’

उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत एक दिवसीय भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का राजस्थान कृषि महाविद्यालय (एग्रीकल्चर कॉलेज), उदयपुर के वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कर जगत से जुड़ी कुल पाँच टीमों ने सहभागिता की, जिनमें उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन मार्वेलस मालू, आयकर विभाग, सेंट्रल जीएसटी विभाग, स्टेट जीएसटी विभाग तथा उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन व्यास वॉरियर्स की टीमें शामिल रहीं। सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन मार्वेलस मालू एवं सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीमें आमने-सामने हुईं। कड़े…
Read More
error: Content is protected !!