Udaipur News

पैरालीगल वॉलेन्टिर के लिए आवेदन आमंत्रित

पैरालीगल वॉलेन्टिर के लिए आवेदन आमंत्रित

पूर्णतया अस्थाई आधार पर मानदेय पर नियुक्त होंगे 25 पैरालीगल वॉलेन्टियर उदयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में  अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निद्रेशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर द्वारा विधिक सेवा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए उदयपुर मुख्यालय, तालुका मावली, वल्लभनगर, कानोड, खैरवाडा, झाडोल, गोगुन्दा पर कुल 25 पैरालीगल वोलेन्टीयर्स का मनोनयन पूर्णतया अस्थायी आधार पर किया जा रहा है। प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा बताया कि पैरालीगल वोलेन्टीयर्स बनने के लिये 21 वर्ष से अधिक उम्र के 10वीं पास व्यक्ति जैसे सेवारत एवं सेवानिवृत शिक्षक, सेवानिवृत…
Read More
वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर की गौ सेवा, प्लास्टिक में कचरा एवं झूठन नहीं डालने का आग्रह

वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर की गौ सेवा, प्लास्टिक में कचरा एवं झूठन नहीं डालने का आग्रह

उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य सेवा समिति की ओर से एकादशी के मौके पर शुक्रवार को महाकाल मंदिर स्थित गौशाला में गौ सेवा की गई तथा महाकाल की आरती में सभी सदस्य शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने बताया कि हर एकादशी पर समिति की ओर से गायों को चारा खिलाया जाता है एवं गुड़ खिलाया जाता है। उपस्थित सदस्यों द्वारा महाकाल मंदिर में भव्य आरती की जाती है। यह क्रम निरंतर चल रहा है एवं आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा हम सभी को गौ सेवा पर विशेष ध्यान देना…
Read More
रोटरी क्लब दृष्टि ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया वैलेंटाइन डे

रोटरी क्लब दृष्टि ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया वैलेंटाइन डे

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि ने आज अपने सदस्यो के साथ मिल कर समिधा बालग्रह, मावली में बच्चों के साथ वैलेंटाइन डे मनाया। क्लब संरक्षक डाॅ. स्वीटी छाबड़़ा ने बताया कि क्लब की ओर से बच्चों को जरुरतमंद चीजें जैसे कॉपी, किताबें, पेन, जूते-चप्पल, आहार दिए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, डॉ पूजा छाबड़ा,सार्जेंट एट आम्र्स वैशाली मोटवानी, और निदेशक पब्लिक इमेज परमेश्वर अग्रवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। समिधा बालग्रह, (मावली) संस्थान चंद्रगुप्त चैहान की ओर से 25 सालो से चलाया जा रहा है।
Read More
ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के अंतर्गत (पोषाकवितरण) कार्यक्रम

ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के अंतर्गत (पोषाकवितरण) कार्यक्रम

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान द्वारा आज ग्राम गणेशपुरा, कीर का खेड़ा स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्र के  लगभग 200 बच्चों को समाज सेवा की भावना के अंतर्गत लायंस क्लब सांझी अवेयरनेस एंड़ एक्शन फाॅर सस्टेनेबिलिटी के डाॅ. राज भाती , डाॅ. कुसुम कोठारी , श्रीमती चंचल मांडावत द्वारा पोशाक वितरित की गई। इस सेवा कार्य का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक डाॅ. हिम्मत लाल वया द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डाॅ. आशीष वया, महावीर महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. निर्मला पुरोहित, बी.एड. महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ.ज्योति बाला कुदाल, ग्रामीण विकास एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती…
Read More
RTF Financial Services में POSH अधिनियम पर जागरूकता सत्र आयोजित

RTF Financial Services में POSH अधिनियम पर जागरूकता सत्र आयोजित

उदयपुर दिनांक 12 फरवरी  2026 |RTF Financial Services Pvt. Ltd. में कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से POSH अधिनियम, 2013 विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में प्रख्यात वक्ता डॉ. राजश्री गांधी ने कर्मचारियों को अधिनियम की मूल भावना, कानूनी प्रावधानों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं और पुरुषों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. गांधी ने अपने संबोधन में कार्यस्थल पर सम्मानपूर्ण व्यवहार, आचार-संहिता, अनुचित टिप्पणियों एवं व्यवहार की पहचान, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका, शिकायत प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी तथा…
Read More
बजरंग सेना मेवाड़ करेगी वैलेंटाइन डे का विरोध

बजरंग सेना मेवाड़ करेगी वैलेंटाइन डे का विरोध

उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा वैलेंटाइन डे के विरोध स्वरूप कार्ड की होली जलाई जाएगी एवं इस दिवस को तुलसी पूजन दिवस के रूप में तुलसी का पूजन कर किया जाएगा, साथ में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि बजरंग सेना मेवाड़ कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई जिसमें यह कार्यक्रम 14 फरवरी शनिवार को सूरजपोल चौराहा,पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा, बैठक में कोर कमेटी के पुखराज सिंह राजपुरोहित, सुनील कालरा,शिव सिंह सोलंकी, सुरेश चौहान, सुरेश टहलरमानी, मदन सालवी, ऋषभ सिंह गहलोत,…
Read More
बीसीआई जयपुर की आधिकारिक बैठक में जुटे दिग्गज, बिजनेस ग्रोथ के साथ स्वस्थ जीवनशैली पर हुआ मंथन

बीसीआई जयपुर की आधिकारिक बैठक में जुटे दिग्गज, बिजनेस ग्रोथ के साथ स्वस्थ जीवनशैली पर हुआ मंथन

जयपुर। भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के जयपुर चैप्टर 'बीसीआई जयपुर' की आधिकारिक बैठक हिल्टन हवा सड़क, रामनगर एक्सटेंशन में आयोजित हुई। इस विशेष सत्र में बीसीआई मेम्बर्स, शहर के कोने-कोने से आए उद्यमियों, अनुभवी व्यवसायियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। बैठक में बिजनेस नेटवर्किंग के साथ ही, आधुनिक जीवनशैली में बदलाव के जरिए व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। बीसीआई जयपुर की अध्यक्ष एंकर प्रीति सक्सैना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंकज ओझा (आरएएस), निदेशक, निदेशालय गोपालन, राजस्थान उपस्थित रहे। उन्होंने बिजनेस एवं…
Read More
एशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान समारोह

एशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान समारोह

उदयपुर, 12 फरवरी। रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित एशियन लैक्रोज गेम्स में भारतीय टीम द्वारा महिला एवं पुरुष वर्ग में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और उदयपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान का दौर निरंतर जारी है। भारतीय लैक्रोज टीम में सम्मिलित राजस्थान के जनजातीय अंचल से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए राजस्थान माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) द्वारा भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में सुनीता मीणा, डाली गमेती, जुला कुमारी गुर्जर, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, मीरा दौजा, रोशनी बोस, जानवी राठौड़ एवं मुकन कुमारी…
Read More
संसद में उदयपुर: राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र, 283 जनजाति कारीगर व आपूर्तिकर्ता ट्राइफेड से जुडे

संसद में उदयपुर: राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र, 283 जनजाति कारीगर व आपूर्तिकर्ता ट्राइफेड से जुडे

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रश्न पर जनजातीय कार्य राज्य मंत्री ने दी जानकारी -जनजातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और कौशल को कामर्शियल बनाती है यह योजना उदयपुर। राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र कार्यरत हैं जिनसे 1 लाख 52 हजार 362 लोग लाभ ले रहे हैं। ट्राइफेड के पास 08 श्रेणियों (कपड़ा, मिट्टी के बर्तन, पेंटिंग, उपहार और वर्गीकृत वस्तुएं, बेत और बांस, धातु, आभूषण और प्राकृतिक उत्पाद) में 1 लाख से अधिक उत्पादों की माल-सूची है। राजस्थान में 51774 परिवारों से जुड़े 283 जनजातीय कारीगर या आपूर्तिकर्ताओं को ट्राइफेड के साथ सूचीबद्ध किया गया है। सांसद डॉ…
Read More
डीपीएस, उदयपुर की छात्रा मनस्वी अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से बढ़ाया मेवाड़ का गौरव

डीपीएस, उदयपुर की छात्रा मनस्वी अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से बढ़ाया मेवाड़ का गौरव

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की मेधावी एवं गौरवशाली पूर्व छात्रा, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही तथा राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर मनस्वी अग्रवाल ने अपने बहुआयामी उत्कृष्ट प्रदर्शन से मेवाड़ एवं राजस्थान का नाम वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया है। उनकी उपलब्धियाँ विद्यालय परिवार एवं समस्त प्रदेश के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय हैं। डीपीएस, उदयपुर से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा (बायोलॉजी एवं मैथेमेटिक्स विषय) पूर्ण करने वाली मनस्वी विद्यालयीन जीवन से ही अध्ययन, खेल एवं साहसिक गतिविधियों में अग्रणी रही हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उन्होंने 12 दिसम्बर 2025 को अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी माउंट विन्सन मैसिफ (4892 मीटर)…
Read More
error: Content is protected !!