अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उदयपुर संभागीय आयुक्त का अभिनंदन
महिला खिलाड़ियों को दिया आत्मविश्वास और समर्पण का संदेश उदयपुर, 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदयपुर संभाग में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनजातीय क्षेत्र के विकास तथा खेलों के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़ी कई प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का वातावरण महिला सशक्तिकरण और खेल भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली लेक्रोज खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।…
