सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा-कार्य क्षमता बढाने सरकार ने एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक नीति लागू कर दी है
-राजस्थान में इस नीति के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक (आरजीबी) बनाया गया उदयपुर। देश के 12 राज्यों में केंद्र सरकार ने एक राज्य, एक ग्रामीण बैंक नीति लागू कर दी है और अगले चरण में इसको और बढाया जाएगा। यह निर्णय ग्रामीण बैंकों की कार्य क्षमता को बढाने, लागत कम करने, ज्यादा से ज्यादा ऋण उपलब्ध करवाने, नई तकनीक को अपनाने तथा कर्मचारियों की रोजगार निरंतरता को बढाने के उद्देश्य से किया गया है। इसी नीति के तहत राजस्थान राज्य में, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक को मिलाकर राजस्थान ग्रामीण बैंक (आरजीबी) बनाया गया है।…
