बीसीआई की संयुक्त बैठक में गूंजा सफलता का मंत्र; उद्यमियों को मिला विकास का नया दृष्टिकोण
उदयपुर। देश के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप 'बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल' (BCI) के चैप्टर्स बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की संयुक्त बैठक ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट में आयोजित हुई। इस बैठक में सदस्यों ने एक छत के नीचे जुटकर व्यापारिक विस्तार, आपसी समन्वय और 'कोलैबोरेटिव ग्रोथ' के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि अरुण मंडोत ने साझा किए सफलता के मंत्र : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रख्यात उद्यमी अरुण मंडोत ने जब अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने व्यापारियों को प्रेरित करते हुए कहा, व्यवसाय पूंजी…
