मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का शैक्षिक टूर द्वारका सोमनाथ धाम पर
उदयपुर, 24 मार्च। स्थानीय मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का विगत सप्ताह में पांच दिवसीय शैक्षिक टूर द्वारका, सोमनाथ, गिर राष्ट्रीय उद्यान और दीव पर रखा गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज पारीक ने बताया कि सभी बी. एड. प्रथम वर्ष प्रशिक्षणार्थियों की यात्रा ट्रेन द्वारा रखी गई। शैक्षिक टूर समन्वय डॉ. राखी जीनगर के द्वारा शिविर अन्तर्गत द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, त्रिवेणी संगम, भालका तीर्थ, सोमनाथ मंदिर, नागेश्वर तीर्थ, गिर राष्ट्रीय उद्यान, दीव किला, समुद्र के बीच आदि स्थलों पर प्रशिक्षणार्थियों को दर्शन एवं ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने पूर्ण आनंद एवं उत्साह से सभी स्थलों का भ्रमण किया…
