राहुल अग्रवाल की जीवन यात्रा एवं पीएमसीएच पर 28 मार्च को
—डिस्कवरी चैनल प्रसारित करेगा विशेष डॉक्यूमेंट्री उदयपुर। मेवाड़ क्षैत्र के चिकित्सा एवं शिक्षा जगत में स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन और विजनरी लीडर राहुल अग्रवाल के जीवन संघर्ष और उनके सेवाभावी कार्यों एवं पीएमसीएच पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 28 मार्च को शाम 7 बजे डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री अग्रवाल के जीवन सफर के सधर्श और दक्षिणी राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च गुणवत्ता तक ले जाने के उनके अटूट संकल्प को दुनिया के सामने लाएगी। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अग्रवाल की जीवनी और उनके कठोर…
