Udaipur News

जिला कलक्टर ने किया मानसी वाकल और देवास परियोजना का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया मानसी वाकल और देवास परियोजना का निरीक्षण

जलापूर्ति व्यवस्था की ली जानकारी देवास प्रोजेक्ट के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश उदयपुर, 10 अप्रैल। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर सहित जिले के प्रमुख वाटर प्रोजेक्ट मानसी वाकल और देवास का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही देवास तृतीय व चतुर्थ चरण के कार्यों को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री अग्रवाल शुक्रवार शाम जल संसाधन विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों…
Read More
रामकथा में राम जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया

रामकथा में राम जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया

- श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही रामकथा का तीसरा दिन   उदयपुर, 10 अप्रेल। सर्वेश्वर महादेव मंदिर, डोरे नगर, सेक्टर 3 में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय रामकथा के तीसरे दिन श्री पुष्कर दास महाराज ने कहा बड़भागी होते हैं तो सत्संग में बैठते और मनुष्य जनम पाते है। हनुमान जी बड़भागी थे जिन्हें प्रभु राम की सेवा मिली, भजन सिर्फ मनुष्य जन्म में ही कर सकते है। आगे कहा धरती पर पाप ज्यादा बढ़ रहा है इसलिए प्रकृति भी रूठ रही…
Read More
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर लाभार्थियों का सम्मान, योजनाओं से बदली जीवन की दिशा

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर लाभार्थियों का सम्मान, योजनाओं से बदली जीवन की दिशा

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को शहर भाजपा उदयपुर के देबारी मंडल की ओर से लाभार्थियों का सम्मान किया गया। मंडल की खेंगरो की भागल ग्राम पंचायत के धामधर राजस्व ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के कुल 48 लाभार्थियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। लाभार्थियों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। इस दौरान लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं खेंगरो की भागल गांव के सरपंच…
Read More
उदयपुर में ‘आरोहण’ के मंच पर टीम “धृति” का भव्य अनावरण

उदयपुर में ‘आरोहण’ के मंच पर टीम “धृति” का भव्य अनावरण

उदयपुर में होटल उदयपुर मेरियट में आयोजित तीन दिवसीय रोटरी जिला शिक्षण संगोष्ठी कार्यक्रम "आरोहण" के दौरान एक विशेष अवसर पर रोटेरियन एवं रोटारैक्टर ऐश्वर्या सिंह द्वारा अपनी आधिकारिक टीम "धृति - प्रबोधन, सशक्तिकरण, उत्कृष्टता" का भव्य अनावरण किया गया। ऐश्वर्या सिंह, जो वर्तमान में जिला रोटारैक्ट प्रतिनिधि निर्वाचित हैं, जुलाई माह से जिला रोटारैक्ट प्रतिनिधि का दायित्व संभालेंगी। इस अवसर पर उन्होंने अपने आगामी कार्यकाल की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए टीम "धृति" की संकल्पना को सभी के समक्ष रखा। "धृति" एक संस्कृत शब्द है, जो दृढ़ता, धैर्य, साहस, स्थिरता और सदगुणों का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में "धृति" को…
Read More
बप्पा रावल सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

बप्पा रावल सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

राजस्थान की सैन्य परम्परा, वीरता और रणनीति पर हुई गहन चर्चा उदयपुर। इतिहास विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बप्पा रावल सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। संगोष्ठी का विषय “राजस्थान की सैन्य परम्परा एवं इतिहास: वीरता, रणनीति और सांस्कृतिक विरासत” रखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विभागाध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. मनीष श्रीमाली ने विषय प्रवर्तन करते हुए संगोष्ठी की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हल्दीघाटी का युद्ध पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि…
Read More
गुरु कमल चंद्ररोशन गोसेवा ट्रस्ट की 108 गौशाला में छप्पन भोग श्रृंखला का दूसरा 56 भोग आज 

गुरु कमल चंद्ररोशन गोसेवा ट्रस्ट की 108 गौशाला में छप्पन भोग श्रृंखला का दूसरा 56 भोग आज 

 उदयपुर।  गुरु कमल चंद्ररोशन गोसेवा ट्रस्ट की 108 गौशाला में छप्पन भोग श्रृंखला का दूसरा 56 भोग कल 3.30 बजे हरि गौशाला न्यू आरटीओ के सामने रघुनाथपुर हनुमान मंदिर पर आयोजित किया जाएगा । स्वीटी जैन ने बताया कि विश्व इतिहास में पहली बार आयोजित 108 गौशालाओं में 33 कोटी देव को साक्षात छप्पन भोग की श्रृंखला का दूसरा छप्पन भोग दिनांक 11 अप्रैल को  आयोजित किया जाएगा । गौमाता के इस 56 भोग में गो पूजन के साथ गौ माता को उसके प्रिय ड्राई फ्रूट्स, अनाज, फ्रूट्स, सब्जियां ,जड़ी बूटियां आदि से युक्त 56 विभिन्न गौमाता की प्रिय वस्तुओं…
Read More
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा व रक्तदान शिविर

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा व रक्तदान शिविर

- 550 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 306 लोगों को चश्मा वितरित किए उदयपुर, 10 अप्रेल। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि दिनांक 9 अप्रैल 2026 को महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के द्वारा जैन सोशल ग्रुप लोटस संगिनी के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भल्लो का गुड़ा में एक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया इस शिविर में  550 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 306 लोगों को चश्मा वितरित किए गए इस कार्य में स्त्र नेत्र चिकित्सालय का भी सहयोग रहा साथ में भल्लो का…
Read More
बीएन पब्लिक स्कूल में बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम के माध्यम से दिया जागरूकता संदेश

बीएन पब्लिक स्कूल में बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम के माध्यम से दिया जागरूकता संदेश

उदयपुर। भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार दिनांक 10/04/2026 को विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भ्रष्टाचार न्यायालय में विशेष न्यायाधीश संदीप कौर ने  POCSO Act (पॉक्सो एक्ट) के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्या डॉ सीमा नरूका ने उक्त अभियान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश महोदया ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि पॉक्सो एक्ट उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बच्चों के साथ गलत व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है। अपने संबोधन…
Read More
विद्यापीठ – विधि महाविद्यालय में मूट कोर्ट का हुआ आयोजन – विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की न्यायिक प्रक्रिया की झलक

विद्यापीठ – विधि महाविद्यालय में मूट कोर्ट का हुआ आयोजन – विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की न्यायिक प्रक्रिया की झलक

व्यावहारिक प्रशिक्षण से ही सशक्त बनती है विधि शिक्षा - प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत उदयपुर 10 अप्रेल। विधि शिक्षा को व्यवहारिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विधि संकाय  के विद्यार्थियों की ओर से मूट कोर्ट का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल ग्रॉस नेग्लिजेन्स के एक महत्वपूर्ण मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें हॉस्पिटल मैनेजमेंट को गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन करते हुए वाद-विवाद, तर्क और कानूनी प्रक्रिया का प्रभावी प्रस्तुतिकरण किया। मामले के अनुसार, एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ उचित…
Read More
एमपीयूएटीः दो दिवसीय क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति खरीफ-2026 संभाग चतुर्थ-अ (IV-A) की बैठक का आयोजन

एमपीयूएटीः दो दिवसीय क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति खरीफ-2026 संभाग चतुर्थ-अ (IV-A) की बैठक का आयोजन

उदयपुर 10 अप्रेल, 2026। क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति संभाग चतुर्थ-अ की बैठक अनुसंधान निदेशालय के सभागार में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर निदेशक अनुसंधान की अध्यक्षता में दिनांक 09-10 अप्रेल, 2026 को कृषि अनुसंधान केन्द्र, अनुसंधान निदेशालय, उदयपुर में आयोजित की गई। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरू डॉ.  प्रताप सिंह ने बैठक को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने गत वर्षों में विभिन्न प्रौद्योगिकी पर 54 पेटेंट प्राप्त किये।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष अफीम की चेतक किस्म, मक्का की पीएचएम-6 किस्म के साथ असालिया (प्रताप असालिया-1), ईसबगोल (प्रताप ईसबगोल-1), अश्वगंधा (प्रताप अश्वगंधा-1) एवं मूंगफली (प्रताप मूंगफली-4) की किस्में विकसित की। वर्तमान में वैज्ञानिकों…
Read More
error: Content is protected !!