कानपुर के सरकारी स्कूल में सीएसआर से निर्मित दो कमरों का हुआ लोकार्पण
उदयपुर, 7 दिसंबर। जिले के सरकारी स्कूलों को साधन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अब निजी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं इसी श्रृंखला में रिलायंस केमोटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सी.एस.आर गतिविधियों के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कानपुर में बारह लाख पैंतीस हजार की लागत से निर्मित दो कमरों का लोकार्पण किया। इन कमरों का लोकार्पण बुधवार को कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव सर्राफ के निर्देशन में कंपनी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत व विधि प्रबंधक अनुपम तिवारी ने फीता काटकर किया और विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती भूरी बाई एवं विद्यालय…
