Udaipur News

जयसमंद अभयारण्य में जल्द शुरू होगी जीप सफारी

जयसमंद अभयारण्य में जल्द शुरू होगी जीप सफारी

उदयपुर 9 दिसंबर। जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटक अब शीघ्र ही जीप सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे न सिर्फ जयसमंद अभयारण्य के आस-पास निवासरत लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा। शुक्रवार को सीसीएफ आर.के.खैरवा ने वाहन मालिकों, होटल एसोसिएशन एवं पर्यावरण प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक वन भवन परिसर स्थित सभागार में लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जीप सफारी के लिए सरकार द्वारा तय किए गए नियमों की सभी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन का फॉर बाय फॉर होना अनिवार्य है। इसके अलावा वाहन पेट्रोल, सीएनजी…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई 15 दिसंबर को

जिला स्तरीय जनसुनवाई 15 दिसंबर को

उदयपुर, 9 दिसंबर। आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में 15 दिसंबर को राजस्थान सम्पर्क आईटी केन्द्र में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। अति. जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी. बुनकर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। सतर्कता समिति की बैठक भी होगी साथ में जनसुनवाई के दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन भी होगा जिसमें समिति में दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की…
Read More
वेदों में वर्णित आदर्श को जल संरक्षण के लिए करना होगा स्वीकार- प्रो. सारंगेदेवोत

वेदों में वर्णित आदर्श को जल संरक्षण के लिए करना होगा स्वीकार- प्रो. सारंगेदेवोत

तीन दिवसीय प्रथम अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के दूसरे दिन प्रकृति को मानव की चुनौति का परिणाम है: बाढ व सूखा - मंत्री अर्जुन लाल बामनिया विश्व में शोषण, प्रदूषण एवं अतिक्रमण मुक्त विहीन विद्या की आवश्यकता है - डॉ. राजेन्द्र सिंह उदयपुर 9 दिसंबर / विश्व में सूखे व बाढ की वैश्विक समस्या पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) एवं विश्व जन आयोग स्वीडन के संयुक्त तत्वावधान में भारत में पहली बार आयोजित विश्व जल सम्मेलन के दूसरे दिन जनजातीय उद्योग एवं विकास मंत्री राजस्थान सरकार, अर्जुन लाल बामणिया ने संबोधित किया। अपने उद्बोधन में मंत्री बामनिया…
Read More
विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर, 9 दिसंबर। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरा में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम के सूत्रधार वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा व सचिव यशवंत त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। आलोक संस्थान के डायरेक्टर प्रदीप कुमावत,के कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्थान के उपाध्यक्ष अनिल पारीख,, वरिष्ठ सदस्य डॉ.एन.एल.जोशी, लवीश चपलोत, शिव शंकर पालीवाल, कमला शर्मा, अरुणा सुथार, शांता बेन, जयराज आचार्य, विनोद त्रिपाठी ओर मनीष तिवारी आलोक संस्थान से  निश्चय कुमावत, शिल्पा जैन, प्रधानाचार्य वीरेंद्र पालीवाल, अकादमिक काउंसलर संजय पानेरी समस्त…
Read More
वरिष्ठ नागरिकों को डिजीटल व सुरक्षित बैंकिंग की दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिकों को डिजीटल व सुरक्षित बैंकिंग की दी जानकारी

उदयपुर, 8 दिसंबर। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की ओर से दरोली बैंक परिसर में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को डिजीटल व सुरक्षित बैंकिंग की जानकारी दी गई। बैंक के वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद, एसबीआई के वित्तीय साक्षरता समन्वयक राजकुमार वर्डि़या, शाखा प्रबंधक देवकिशन मेनारिया आदि ने ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डिजिटल बैंकिंग में विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी से बचने यथा अनजान कॉल नहीं उठाने, मोबाइल पर आए ओटीपी किसी से शेयर नहीं करने,…
Read More
धार सरकारी स्कूल में विद्यार्थी होंगे हाइटेक – वि़द्यालय को ई-लाइब्रेरी की सौगात

धार सरकारी स्कूल में विद्यार्थी होंगे हाइटेक – वि़द्यालय को ई-लाइब्रेरी की सौगात

उदयपुर 8 दिसंबर। बड़गांव ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में एएसएपी एकेडमिक फाउंडेशन द्वारा ई-लाइब्रेरी की सौगात दी गई है। संस्थान के सुनील लड्ढा ने बताया कि यह ई-लाइब्रेरी किसी कक्ष में न होकर पायरोटेक वर्क्स स्पेस द्वारा लगाए गए एक कंटेनर में लाइब्रेरी संचालित होगी। लाइब्रेरी में पुस्तकें रखने के लिए रेक्स, बैठने के लिए फर्नीचर, एक लेपटॉप सहित विभिन्न विषयों पर उपयोगी पुस्तकें रखी गई हैं। स्कूल के विद्यार्थियों में भी लाइब्रेरी को लेकर उत्साह बना हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सुथार ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की लाइब्रेरी स्थापित होने से बच्चों का…
Read More
गणतंत्र दिवस 2023 आयोजन संबंधी बैठक 22 को

गणतंत्र दिवस 2023 आयोजन संबंधी बैठक 22 को

उदयपुर, 8 दिसंबर। आगामी गणतंत्र दिवस 2023 की आवश्यक तैशरियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए आवश्यक बैठक गुरुवार 22 दिसंबर की सुबह 10.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने दी। आयुर्वेद विभाग की समीक्षा बैठक 19 को उदयपुर, 8 दिसंबर। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में नवाचारों पर चर्चा के साथ आयुर्वेद विभाग की समीक्षात्मक बैठक सोमवार 19 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में ओटीसी सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ.पप्पूलाल मीणा ने दी। 16वां…
Read More
पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन

पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन

उदयपुर, 8 दिसंबर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में वृद्धावस्था, विधवा एवं विशेष योग्यजन पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना आवश्यक है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जिले के सभी उपखंड अधिकारी नगर निगम आयुक्त सभी विकास अधिकारी तहसीलदार एवं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर पेंशनर हित में निर्धारित समयावधि में भौतिक सत्यापन संबंधी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्यता सिंह ने बताया कि पेंशनधारक द्वारा अपने वार्षिक भोतिक सत्यापन ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ई-मित्र प्लस आदि…
Read More
मेवाड़ी आवभगत से अभिभूत विदेशी मेहमानों ने उदयपुर से ली विदाई

मेवाड़ी आवभगत से अभिभूत विदेशी मेहमानों ने उदयपुर से ली विदाई

कलेक्टर-एसपी ने एयरपोर्ट पहुंच शेरपाओं को किया विदा उदयपुर, 8 दिसम्बर। लेकसिटी में जी-20 शेरपा सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद गुरुवार को 29 देशों के समस्त शेरपाओं व अन्य अतिथियों को जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट पर विदाई दी गई।  नोडल अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, गिरवा एसडीएम सलोनी खेमका सहित प्रोटोकॉल में लगे अधिकारियों ने भारत के शेरपा अमिताभ कांत व विदेशी अतिथियों को पुष्प भेंटकर विदा किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट, ऑपरेशन इंचार्ज पीसी महावर, एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर भावना…
Read More
थैंक यू उदयपुर, थैंक यू राजस्थान” नायडू

थैंक यू उदयपुर, थैंक यू राजस्थान” नायडू

जी-20 शेरपा सम्मेलन के सफल आयोजन में उदयपुर प्रशासन का नायडू ने जताया आभार कहारू उन्हें विश्वास हो गया है कि उदयपुर अब बड़े-बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए पूरी तरह है तैयार उदयपुर 8 दिसंबर। जी-20 प्रथम शेरपा सम्मेलन के आयोजन से उदयपुर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ऊंचाई पर पहुँच गया है। देश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक जी-20 की मेजबानी करने के बाद उदयपुर प्रशासन का न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि अब आगे भी यह शहर अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए तैयार है। यह बात गुरुवार को विदेश मन्त्रालय के संयुक्त सचिव जी एस नायडू…
Read More
error: Content is protected !!