Udaipur News

रिटायर्ड आईएएस मनोज शर्मा रचित कविता “मेरी झील” फतेह सागर पर बन रही आकर्षण का केंद्र

रिटायर्ड आईएएस मनोज शर्मा रचित कविता “मेरी झील” फतेह सागर पर बन रही आकर्षण का केंद्र

कविता के रचनाकार शर्मा के पहुँचने पर लोगों ने ली सेल्फ़ी, रचना को सराहा उदयपुर 18 दिसंबर। रिटायर्ड आईएएस मनोज कुमार शर्मा द्वारा रचित कविता “मेरी झील” को यूआईटी द्वारा बेहद सुंदर अक्षरों में फतेहसागर की पाल पर लगाया गया है। कविता को और सुंदर बनाने के लिए हेरिटेज शेप में सुंदर बॉर्डर लगाई गई है एवं सायंकाल सुंदर लाइटिंग भी की जा रही है। लाइटिंग के बाद तो यह और भी आकर्षक नजर आ रही है और यहाँ आने वाले लोग इसे पढ़ने के साथ-साथ इसकी फ़ोटो और सेल्फ़ी लेकर अपनों को शेयर भी कर रहे हैं। शर्मा को लोगों ने दी…
Read More
अन्तःकरण की पावनता से फलित होती है सिद्धियाँ,  भगवान पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक पर उपसर्गहर स्तोत्र अनुष्ठान 

अन्तःकरण की पावनता से फलित होती है सिद्धियाँ,  भगवान पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक पर उपसर्गहर स्तोत्र अनुष्ठान 

उदयपुर।  जैन जगत के 23 वें तीर्थंकर  पुरूषादानीय प्रभु  पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर पंचरत्न स्थित कम्युनिटी हॉल में शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सानिध्य,तेरापंथ युवक परिषद  के बैनर तले पार्श्वनाथ  प्रणति कार्यक्रम  आयोजित हुआ। 'प्रभु पार्श्वदेव चरणो  में शत शत प्रणाम है' गीत के संगान से शुरू हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ध्यान साधक मुनि सुरेश कुमार जी ने कहा- भगवान पार्श्वनाथ करूणा  के शिखर पुरुष थे। तीर्थंकर पार्श्वनाथ का कण- कण करुणा का अजस्त्र स्रोत था, यह उनका  प्राणिमात्र के प्रति अनुकम्पा ही थी कि यज्ञ में जलती लकड़ीयों में जल रहे नाग के जोडो को…
Read More
सरकार की पिछले 4 साल की सकारात्मक नीतियों के कारण ही डबल डिजिट में ग्रोथ संभव-गहलोत

सरकार की पिछले 4 साल की सकारात्मक नीतियों के कारण ही डबल डिजिट में ग्रोथ संभव-गहलोत

राज्य सरकार के चार वर्ष संवेदनशील जनकल्याणकारी निर्णयों, पारदर्शी कार्यों और जवाबदेही सुशासन में ‘मॉडल स्टेट राजस्थान’ - स्टेट जीडीपी पिछले 3 साल में 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ी - तीन साल में प्रति व्यक्ति आय में 26.81 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई - डबल डिजिट में हो रही राज्य की GDP ग्रोथ - राजस्थान में कायम रहेगा OPS जयपुर, 17 दिसम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जन-जन को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है। कोविड के दुष्प्रभावों के बावजूद भी राजस्थान की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। राज्य की जीडीपी का 11.04 प्रतिशत की दर से बढ़ना अर्थव्यवस्था…
Read More
केन्द्रीय मंत्री शेखावत का गहलोत पर वार, बोले—पहले 27 हजार महिलाओं का आंसू पौंछते फिर मनाते चार साल का जश्न

केन्द्रीय मंत्री शेखावत का गहलोत पर वार, बोले—पहले 27 हजार महिलाओं का आंसू पौंछते फिर मनाते चार साल का जश्न

उदयपुर, संवाद सूत्र। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का कहना है कि अशोक गहलोत सरकार राजस्थान में सत्ता के चार साल का जश्न मना रही है लेकिन उसे उन 27 हजार महिलाओं के आंसू दिखाई नहीं देते, जिनके साथ एक साल में दु्ष्कर्म हुए। जश्न मनाने से पहले उनके आंसू पौंछने चाहिए थे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत शनिवार को उदयपुर आए थे और इस दौरान उनसे बातचीत का अवसर मिला। शेखावत सीकर गैंगवार घटना को लेकर कहा कि सीकर में ताराचंद की हत्या हुई उसकी बेटी के आंसू पौंछने के लिए गहलोत उसके घर नहीं गए। कर्जे के दबाव…
Read More
उदयपुर जिले में खाप पंचायत ने पुलिस के जवानों और उनके परिवार को समाज से निकाला

उदयपुर जिले में खाप पंचायत ने पुलिस के जवानों और उनके परिवार को समाज से निकाला

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज उदयपुर, संवाद सूत्र। खाप पंचायत के अवैध फरमानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन उदयपुर जिले में एक खाप पंचायत ने तीन पुलिसकर्मियों और उनके परिवार को समाज से बाहर कर दिया। समाज के लोगों ने जब पुलिसकर्मी और उनके परिजनों से दूरी बना ली तब पुलिस अधीक्षक के दखल के बाद खाप पंचों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि खेरवाड़ा उपखंड क्षेत्र के कारछा—खुर्द निवासी पुलिसकर्मी मीरा कुमार सालवी और उनके पुलिसकर्मी पुत्र मुकेश सालवी, कमलेश सालवी के परिजनों को पिछले दिनों खाप पंचायत…
Read More
जलदाय विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा-जल जीवन मिशन के स्वीकृत कार्यों की प्रगति में तेजी लाएं – दिनेश गोयल

जलदाय विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा-जल जीवन मिशन के स्वीकृत कार्यों की प्रगति में तेजी लाएं – दिनेश गोयल

उदयपुर, 17 दिसम्बर। मुख्य अभियंता (विशिष्ट परियोजना) विभाग जयपुर दिनेश गोयल के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर में विभाग के उदयपुर तथा राजसमंद जिले के रेग्यूलर तथा परियोजना विंग के अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंताआंे के साथ शनिवार को बैठक आयोजित हुई जिसमें विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गयी। अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र उदयपुर द्वारा उदयपुर एवं राजसमंद जिलों की शहरी एवं ग्रामीण जल योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया गया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता परियोजना क्षेत्र उदयपुर द्वारा, जिला बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ, प्रतापगढ व…
Read More
सौरभ गुप्ता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त

सौरभ गुप्ता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त

उदयपुर, 17 दिसंबर। राजस्थान सरकार की इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का राजस्थान सरकार की अनुशंषा पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ गुप्ता को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया। जिसमे सौरभ गुप्ता इस योजना के अंतर्गत उदयपुर शहर के सभी 70 वार्डों मे व्यापक प्रचार-प्रसार कर असंगठित श्रमिकों व जरुरतमंदों का इस योजना मे रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें शहरी रोजगार से जोड़कर रोजगार दिलवाने का कार्य करेंगे। सौरभ गुप्ता ने इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान सरकार के श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली सहित समाजसेवी गोपाल कृष्ण शर्मा गोपजी का आभार…
Read More
नवोदय विद्यालय में ‘माईन्ड वॉर्स स्कूल क्विज’ प्रतियोगिता का आयोजन

नवोदय विद्यालय में ‘माईन्ड वॉर्स स्कूल क्विज’ प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर, 17 दिसंबर। जिले के मावली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को जी टीवी नई दिल्ली की ओर से ‘माईन्ड वॉर्स स्कूल क्विज’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए जी टीवी नई दिल्ली से आए न्यूज एंकर मोहित जैन का विद्यालय प्राचार्य डॉ. महबूब अली द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6 से 10 तक के 100 विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान एवं समसमायिक विषयों पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिनको सेमसंग स्मार्ट कक्ष में चार चरण पूर्ण करने के पश्चात्…
Read More
मीडिया का कार्य जनता और सरकार के बीच सामंजस्य बनाने का – वी.सी. अजीत कुमार

मीडिया का कार्य जनता और सरकार के बीच सामंजस्य बनाने का – वी.सी. अजीत कुमार

समाज में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को नकार नही सकते - अनिल सक्सेना 15 जनों को मिला ‘विशिष्ट विभूति सम्मान‘ डॉ. भंवर सिंह सुराणा की स्मृति में आयोजित परिचर्चा और सम्मान समारोह संपन्न उदयपुर 17 दिसंबर। सोशल मीडिया से पत्रकारिता के प्रारूप में बदलाव आया है लेकिन आज भी जनता और सरकार के बीच सामंजस्य बनाने में मीडिया ही मदद कर रहा है। यह बात शनिवार को विज्ञान समिति सभागार में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के द्वारा डॉ. भंवर सिंह सुराणा की स्मृति में आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोधोगिकी विश्वविधालय के वीसी डॉ. अजीत कुमार…
Read More
सर्दी में सियासी पारा बढ़ाया : लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की

सर्दी में सियासी पारा बढ़ाया : लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की

डेढ़ माह में लक्ष्यराज की राज्यपाल मिश्र, गृहमंत्री डॉ. मिश्र, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनियां, केंद्रीय मंत्री मेघवाल, डॉ. बालियान, बघेल से मुलाकात   लखनऊ/उदयपुर. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शनिवार को लखनऊ स्थित सीएम हाउस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई करीब एक घंटे की इस मुलाकात ने सर्दी के इस मौसम में सियासी पारा चढ़ा दिया है। लक्ष्यराज सिंह ने सीएम योगी को वीर भूमि मेवाड़ आने का न्यौता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।…
Read More
error: Content is protected !!