नवोदय विद्यालय में ‘माईन्ड वॉर्स स्कूल क्विज’ प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 17 दिसंबर। जिले के मावली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को जी टीवी नई दिल्ली की ओर से ‘माईन्ड वॉर्स स्कूल क्विज’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए जी टीवी नई दिल्ली से आए न्यूज एंकर मोहित जैन का विद्यालय प्राचार्य डॉ. महबूब अली द्वारा स्वागत किया गया।
प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6 से 10 तक के 100 विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान एवं समसमायिक विषयों पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिनको सेमसंग स्मार्ट कक्ष में चार चरण पूर्ण करने के पश्चात् अंतिम चरण भी पूर्ण किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की उदिता गुप्ता, डिंपल नागदा, विनय भटनागर एवं गीतांश व्यास को विजेता घोषित कर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मंे प्रभारी विजय लाल बैरवा और श्रीमती सुमन कुमारी के तत्वाधान में सम्पन्न की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!