Udaipur News

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में नवाचार करें -कलेक्टर

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में नवाचार करें -कलेक्टर

उदयपुर, 19 दिसंबर। जिला कलक्टर तारा चंद मीणा की अध्यक्षता में आयुर्वेद विभाग उदयपुर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में नवाचार विषयक समीक्षात्मक बैठक सोमवार को एचसीएम रीपा उदयपुर में रखी गई। अतिरिक्त निदेशक विभाग डॉ प्रद्युम्न कुमार राजौरा एवं उप निदेशक डॉ पप्पू लाल मीणा द्वारा भगवान धन्वंतरी को दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि जयपुर की तरह आयुष भवन उदयपुर संभाग में बनता है तो जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा।उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का रुझान कोरोना महामारी के बाद बढ़ा है। कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग…
Read More
भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान में आमजन बने सहयोगी – कलेक्टर मीणा

भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान में आमजन बने सहयोगी – कलेक्टर मीणा

भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों का प्रशासन कर रहा पुनर्वास - कलेक्टर मीणा जन-जागरूकता पोस्टर का विमोचन कर कलक्टर ने रैली को दिखाई हरी झण्डी उदयपुर, 19 दिसंबर। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त करने कि दिशा में संचालित अभियान के सकारात्मक परिणाम दिखे रहे हैं। यह आवश्यक है कि उदयपुर के आमजन भी अपनी सहभागिता एवं सहयोग इस मुहिम में दंे तभी शहर पूर्ण रूप से भिक्षावृत्ति मुक्त बनकर पूरे प्रदेश में मॉडल बन पाएगा। यह विचार जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान के तहत जन-जागरूकता हेतु…
Read More
उदयपुर संभाग ने प्राप्त किया बेडमिंटन में प्रथम स्थान

उदयपुर संभाग ने प्राप्त किया बेडमिंटन में प्रथम स्थान

उदयपुर, 19 दिसंबर। संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा नवम राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक जोधपुर मंे आयोजन हुई। आयोजित प्रतियोगिता मे उदयपुर संभाग द्वारा बेडमिन्टन पुरूष एवं बेडमिन्टन महिला में उदयपुर संभाग ने प्रथम स्थान एवं क्रिकेट मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला कलक्टर कार्यालय के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एवं खेल मंत्री सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि दल के उदयपुर लौटने पर ट्रॉफी संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर को सुपूर्द की गई।
Read More
प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. निर्मल यादव आज होंगेे विशेष ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित

प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. निर्मल यादव आज होंगेे विशेष ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर, 19 दिसंबर। हिमाचल स्टेट म्यूजियम शिमला द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली ऑल इंडिया आर्ट प्रदर्शनी में इस वर्ष देश के हर कोने से 125  प्रतिभागी कलाकारों की 108 कृतियों में से उदयपुर शहर के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. निर्मल यादव को विशेष ज्यूरी अवार्ड से आज सम्मानित किया जायेगा। यह विशेष ज्यूरी अवार्ड सभी केटेगरी की कलाकृतियों में से किसी एक उत्कृष्ट कलाकृति को दिया जाता है। निर्णायक मंडल द्वारा निर्मल यादव को यह पुरस्कार ‘सारिका’ विषयक कृति पर मिला है जो कि पहाड़ी शैली के प्रभाव को लिए अपनी विशिष्ट शैली के साथ सुंदर नारी चित्रण को समुद्री…
Read More
प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन 23 दिसंबर को

प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन 23 दिसंबर को

राष्ट्रव्यापी अभियान सुशासन प्रशासन गांव की ओर 2022 उदयपुर, 19 दिसंबर। भारत सरकार के निर्देशानुसार 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान सुशासन प्रशासन गांव की ओर 2022 आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य की सहभागिता से सुशासन को प्रोत्साहित करना है। इस अवधि में तहसील व पंचायत समिति स्तर पर परिवादों का निस्तारण एवं सर्विस डिलिवरी को सुधारने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अति. जिला कलक्टर शहर प्रभा गौतम ने बताया कि इस संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में 23 दिसंबर…
Read More
प्रदेश के राज्यपाल आज से तीन दिवसीय दौरे पर

प्रदेश के राज्यपाल आज से तीन दिवसीय दौरे पर

नोडल अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी उदयपुर, 19 दिसंबर। प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री कलराज मिश्र 20 दिसंबर को प्रातः 11.15 बजे डबोक एयरपोर्ट पहंुचेंगे। उसके बाद वे सड़क मार्ग से सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस आएंगे। राज्यपाल दोपहर 12 बजे विवेकानंद ऑडिटॉरियम में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 30वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। वे अपराह्न 3.20 बजे सर्किट हाउस पहंुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि राज्यपाल श्री मिश्र 21 दिसंबर को प्रातः 11.50 बजे पुनः विवेकानन्द ऑडिटॉरियम पहंुचकर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 16वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। उसके पश्चात्…
Read More
वेस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार उदयपुर में

वेस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार उदयपुर में

झीलों के शहर में आएंगे 5 राज्यों के स्केटर्स सीपीएस स्कूल की मेजबानी में होगा आयोजन उदयपुर 19 दिसम्बर। झीलों की नगरी उदयपुर में पहली बार सीबीएसई वेस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन  सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेजबानी में आयोजित हो रहा है जिसमें वेस्ट जॉन के 2600 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सीपीएस स्कूल की चेयर पर्सन अलका शर्मा ने बताया कि 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें राजस्थान मध्यप्रदेश गुजरात दमन दीव और दादरा नगर हवेली के विद्यालय के 8 से 19 वर्ष के 2600 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।…
Read More
तीन दिवसीय आवासीय वनशाला शिविर का हुआ समापन

तीन दिवसीय आवासीय वनशाला शिविर का हुआ समापन

संस्कृति, मानव को मानवता सिखाती - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 19 दिसम्बर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आवसीय वनशाला शिविर के समापन पर विद्यार्थियों की ओर से आयोजित सांस्कृति समारेाह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. अमी राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. सुनिता मुर्डिया, सुभाष बोहरा ने मॉ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर प्रभारी डॉ. रचना राठौड़ ने बताया कि संास्कृति समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य…
Read More
ग्राम कटारा में पागल बन्दर का आंतक,  वानर परिवार को रेस्क्यू करने को लगाए पिंजरे

ग्राम कटारा में पागल बन्दर का आंतक,  वानर परिवार को रेस्क्यू करने को लगाए पिंजरे

उदयपुर,  19 दिसंबर। ग्राम पंचायत बडगांव के गांव कटारा में मुख्य गांव के आसपास के क्षेत्र व खेतो में वानर परिवार ने पिछले कई दिनो से आंतक मचा रखा है, पिछले 10 दिनो में गांव के महिला व पुरुषो पर हमला कर घायल कर दिया गया । सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि हिसंक बन्दरो से कटारा गांव वासियो में खौफ का माहौल बना हुआ है लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे है, बच्चो को स्कुल भेजना बंद कर दिया है । किसान खेतो में फसल को बोने के लिये नही जा पा रहे है, कटारा गांव में वानरो…
Read More
श्री भावगत कथा 21 से

श्री भावगत कथा 21 से

उदयपुर। मेवाड़ राजवंशीय कथा वाचक व्यास पंडित स्कन्द कुमार पंड्या द्वारा उदयपुर के अम्बामाता स्थित ऋंगी आश्रा म में दिनांक 21 दिसम्बर 2022 से 28  दिसम्बर 2022 तक की भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। कार्य क्रम संयोजक सुरेश सुखवाल ने बताया कि दिनांक 21 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे भव्य पोथी यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा एवं प्रतिदिन प्रातः 11 से 3 बजे तक संगीतमय भावगत कथा का भक्तगण आनन्द उठा पाएंगे। कथा के दौरान प्रसंगानुसार भव्य झांकियों की सुन्दर व्यवस्था भी गई साथ ही प्रतिदिन भक्तों हेतु प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।
Read More
error: Content is protected !!